Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज में बेकाबू स्कार्पियो बनी काल, तीन बाइकों पर सवार पांच लोगों को चपेट में लिया; दो की चली गई जान

    By rajendra yadav Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Fri, 20 Feb 2026 01:03 PM (IST)

    प्रयागराज के मऊआइमा में एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने तीन बाइकों को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। ये घटना मग ...और पढ़ें

    प्रयागराज के मऊआइमा में बेकाबू स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार मृत सचिन पाल और नीरज कुमार की फाइल फोटो। जागरण

    प्रयागराज के मऊआइमा में बेकाबू स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार मृत सचिन पाल और नीरज कुमार की फाइल फोटो। जागरण 

    HighLights

    1. सोरांव से बरात में शामिल होने गए थे मऊआइमा

    2. टक्कर मारने के बाद वाहन सड़क किनारे गड्ढे में चला गया

    3. दो की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल हुए।

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। गंगापार के मऊआइमा में एक अनियंत्रित स्कार्पियो वाहन दो लोगों के लिए काल बन गई। क्षेत्र के मगनपुर गांव के समीप गुरुवार देर रात बेकाबू स्कार्पियो ने तीन बाइक पर सवार पांच लोगों को चपेट में ले लिया। इसमें दो की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। टक्कर मारने के बाद स्कार्पियो सड़क किनारे गड्ढे में चली गई।

    बाइक से जा रहे थे बरात में शामिल होने

    सोरांव थानांतर्गत जमुई गांव से एक बरात गुरुवार रात सहबाजपुर मऊआइमा गई थी। इसमें शामिल होने के लिए जमुई गांव निवासी 22 वर्षीय नीरज पुत्र भगीरथी, 22 वर्षीय पवन कुमार पुत्र सजेंद्र, 21 वर्षीय सचिन पुत्र रामसरन पाल व 16 वर्षीय दीपू पुत्र दिग्विजय दो बाइक पर सवार हाेकर रवाना हुए। अभी वह हाइवे स्थित मगनपुर गांव के समीप पहुंचे थे कि सामने से तीव्र गति से आ रही स्कार्पियो ने पहले नीरज और फिर सचिन की बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया।

    शादी समारोह से भी भागकर पहुंचे

    दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। चारों सड़क पर इधर-उधर छिटककर दूर जा गिरे और तड़पने लगे। इसी बीच बरात में शामिल होने जा रहे जमुई गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और चारों को तड़पते देखा तो मऊआइमा पुलिस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में मऊआइमा पुलिस के साथ ही वैवाहिक समारोह में शामिल लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंची। सभी को मऊआइमा स्थित अस्पताल ले जाया गया।

    गेस्ट हाउस के पास डॉक्टर को टक्कर भी मारी

    बताया जाता है कि इसी स्कार्पियो वाहन सवार ने मऊआइमा के सहबाजपुर स्थित वृंदावन गेस्ट हाउस पर डाॅ. वृंदा प्रसाद को टक्कर मारने के बाद भागा था। वहीं से चालक तेज रफ्तार में वाहन लेकर भागा और रास्ते में चारों को टक्कर मार दिया। डाॅ. वूंदा भी अस्पताल में जीवन व मौत से जूझते दिखे। डॉक्टरों ने पांचों की हालत गंभीर देखकर स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हालांकि, एंबुलेंस चालक सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोरांव लेकर पहुंचा। जहां डाॅक्टरों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया। जबकि सचिन की इलाज के दौरान स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में मौत हो गई।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- कछुआ तस्करी का गैंग सक्रिय, बिहार-बंगाल के रास्ते श्रीलंका व मलेशिया तक भेजे जा रहे; कोड वर्ड में आदान-प्रदान

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में फिर तेंदुआ का खौफ, झूंसी के छतनाग में ग्रामीणों को दिखा; पगचिह्न के आधार पर वन विभाग ने बताया जंगली बिल्ली