Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज में भीषण गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, छाए रहेंगे बादल; मौसम विभाग ने बारिश का भी लगाया पूर्वानुमान

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Thu, 28 May 2026 12:58 PM (GMT+05:30)

    प्रयागराज में भीषण गर्मी से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने और बारिश की संभावना जताई है। 30 मई तक ...और पढ़ें

    प्रयागराज के सिविल लाइंस में गर्मी से बचने के लिए चेहरे को ढंककर जाते लोग। जागरण

    प्रयागराज के सिविल लाइंस में गर्मी से बचने के लिए चेहरे को ढंककर जाते लोग। जागरण

    HighLights

    1. 30 मई को अधिकतम तापमान 40 डिग्री के नीचे आ सकता है

    2. गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें या फिर बारिश की संभावना

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। भीषण गर्मी से जूझ रहे संगम नगरी के निवासियों के लिए राहत की उम्मीद बढ़ गई है। अगले कुछ दिनों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। हालांकि आज 28 मई को गर्मी का प्रभाव बना रहेगा और अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

    तापमान में आएगी कमी

    कल 29 मई से मौसम में और बदलाव दिखेगा। सामान्य रूप से आसमान बादलों से घिरा रहेगा। जनपद के कुछ स्थानों पर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान घटकर 43l डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

    30 मई को गर्मी से अधिक राहत रहेगी 

    30 मई को गर्मी से बड़ी राहत मिलने के संकेत हैं। अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक नीचे आ सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है। इस दिन भी बादल छाए रहेंगे और बारिश के कुछ दौर हो सकते हैं। 31 मई को तापमान और गिरकर 38 डिग्री तक पहुंच सकता है। एक जून को भी मौसम लगभग ऐसा ही रहेगा और अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहने की संभावना है।

    दो जून से फिर बढ़ेगी गर्मी 

    हालांकि नौतपा के आखिरी दिन यानी दो जून से मौसम फिर साफ होने लगेगा। इस दिन मुख्य रूप से आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान है और अधिकतम तापमान 39 डिग्री रह सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन से चार दिन प्रयागराज में तपती गर्मी से राहत मिल सकती है। बादल और बारिश के कारण दिन के तापमान में गिरावट आएगी, जिससे लोगों को लू और उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

    खबरें और भी