Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Prayagraj Weather : इस बार मौसम का रुख अलग क्यों? 15 मई तक भीषण गर्मी व लू से मिलेगी राहत

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Thu, 07 May 2026 03:58 PM (IST)

    Prayagraj Weather प्रयागराज में बादल और ठंडी हवाओं के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिली है। पश्चिमी विक्षोभ और नमी वाली हवाओ ...और पढ़ें

    Prayagraj Weather प्रयागराज में मौसम का मिजाज लोगों के लिए राहत भरा है।

    Prayagraj Weather प्रयागराज में मौसम का मिजाज लोगों के लिए राहत भरा है।

    HighLights

    1. बादल और ठंडी हवा सुहावने मौसम का करा रही एहसास, भीषण गर्मी काफूर

    2. मौसम विज्ञानियों ने कहा- वेस्टर्न डिस्टबेंस व नमी वाली हवा से मौसम में बदलाव

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Prayagraj Weather आज गुरुवार 7 मई को भी शहर और आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। रात भर चली तेज हवाओं और सुबह से आसमान पर छाए घने बादलों के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली।

    तापमान बढ़ा पर उमस व गर्मी नहीं 

    Prayagraj Weather मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिन की तुलना में करीब दो डिग्री अधिक रहा। हालांकि तापमान में बढ़ोतरी के बावजूद मौसम में उमस या तेज गर्मी महसूस नहीं हुई।

    वातावरण में हल्की ठंड

    सुबह के समय आमतौर पर निकलने वाली तेज धूप गुरुवार को दिखाई नहीं दी। बादलों की मौजूदगी के कारण वातावरण में हल्की ठंड बनी रही और सुबह की शुरुआत सुहानी रही। कई इलाकों में रात के दौरान तेज हवाएं चलीं, जिससे मौसम और अधिक खुशनुमा हो गया।

    कुछ दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव 

    Prayagraj Weather बीते कुछ दिनों से लगातार मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी हल्की बारिश तो कभी बादलों की आवाजाही ने मई महीने की सामान्य गर्मी को काफी हद तक कम कर दिया है। आमतौर पर मई के पहले सप्ताह में तेज धूप और लू जैसी स्थिति बनने लगती है, लेकिन इस बार मौसम का रुख अलग बना हुआ है। दिन के तापमान में भी अधिक बढ़ोतरी नहीं हो रही, जिससे लोगों को राहत मिली हुई है।

    खबरें और भी

    15 मई के बाद बढ़ेगी गर्मी 

    मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और नमी वाली हवाओं के प्रभाव के कारण मौसम में यह बदलाव बना हुआ है। अगले पांच दिनों तक तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है। इस दौरान तेज गर्मी पड़ने के आसार कम हैं। हालांकि बीच-बीच में बादलों की आवाजाही और हल्की हवाएं चलती रह सकती हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 मई के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके बाद तापमान तेजी से बढ़ने और गर्मी का असर तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में आवासीय भवनों के व्यावसायिक उपयोग पर अब बढ़ेगा गृहकर, नगर निगम कराएगा सर्वे

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज की रोजी पटेल ने 29वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक, यूपी पुलिस की जमाई धाक