Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Prayagraj Weather : पहली मार्च से तेज सतही हवाएं बढ़ाएंगी अधिकतम तापमान, होली पर चटक धूप के आसार

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sat, 28 Feb 2026 12:38 PM (GMT+05:30)

    Prayagraj Weather प्रयागराज में मौसम तेजी से बदल रहा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मार्च के पहले दिन से तेज हवाएं तापमान को और बढ़ाएंगी। होली तक प ...और पढ़ें

    Prayagraj Weather तेज हवाएं संगम नगरी में तापमान बढ़ाएंगी।

    Prayagraj Weather तेज हवाएं संगम नगरी में तापमान बढ़ाएंगी।

    HighLights

    1. तेजी से बदल रहा संगम नगरी में मौसम का मिजाज

    2. दिन-रात के तापमान के बीच का अंतर लगातार कम हो रहा

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Prayagraj Weather सुबह की सुकूनभरी ठंड अब विदा लेने को तैयार है। शहर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है और रविवार से तेज सतही हवाओं के साथ तापमान में और उछाल आने की संभावना है। फरवरी के अंतिम दिन यानी आज 28 तारीख की सुबह 11 बजे ही पारा 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जो इस बात का संकेत है कि दोपहर की धूप अब तेवर दिखाने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

    सुबह की हल्की ठंड भी कम 

    Prayagraj Weather शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शनिवार को न्यूनतम तापमान करीब दो डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन और रात के तापमान के बीच का अंतर लगातार कम हो रहा है, जिससे सुबह की हल्की गुलाबी ठंडक भी अब कम महसूस हो रही है।

    बढ़ेगा अधिकतम तापमान 

    Prayagraj Weather मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि एक मार्च से तेज सतही हवाएं दिन के तापमान को और ऊपर ले जाएंगी। चार मार्च तक आसमान मुख्यतः साफ रहने का अनुमान है। बादलों की आवाजाही कम रहेगी और सूरज की किरणें तल्ख होंगी। साफ आसमान और तीखी धूप के कारण अधिकतम तापमान में तेजी से वृद्धि होगी।

    स्वेटर व जैकेट को अलविदा

    शहर में लोग अब स्वेटर और जैकेट को अलविदा कह चुके हैं। सुबह की सैर पर निकलने वालों को भले ही हल्की ठंड का एहसास हो रहा हो, लेकिन दोपहर में तेज गर्मी साफ महसूस की जा रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि होली तक पारा 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। ऐसे में इस बार रंगों का त्योहार चटक धूप के बीच मनाया जाएगा। गली-मोहल्लों में उड़ने वाला रंग और गुलाल तेज धूप में और भी चमकदार नजर आ सकता है। हालांकि बढ़ती गर्मी के बीच लोगों को पानी और ठंडे पेयों का सहारा लेना पड़ सकता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- डीएलएड प्रथम व तृतीय सेमेस्टर परीक्षा की स्क्रूटनी के लिए आवेदन की तिथि घोषित, अभ्यर्थियों के लिए आनलाइन सुविधा

    यह भी पढ़ें- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद व व स्वामी मुकुंदानंद गिरि को कोर्ट से बड़ी राहत, फैसला आने तक गिरफ्तारी पर रोक; आदेश सुरक्षित