विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज के यमुनापार में महिला व छह माह की बेटी का कुएं में मिला शव, हत्या या आत्महत्या?

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 16 Jan 2026 01:12 PM (IST)

प्रयागराज के यमुनापार में एक महिला और उसकी छह महीने की बच्ची का शव कुएं में मिला। महिला के मायके ...और पढ़ें

प्रयागराज के कौंधियारा के ग्राम पंचायत बड़गोना खुर्द स्थित कुएं में महिला और उसकी मासूम बेटी का शव मिलने के बाद गमगीन ग्रामीण महिलाएं। जागरण

प्रयागराज के कौंधियारा के ग्राम पंचायत बड़गोना खुर्द स्थित कुएं में महिला और उसकी मासूम बेटी का शव मिलने के बाद गमगीन ग्रामीण महिलाएं। जागरण 

HighLights

  1. मायकेवालों ने देवर से बने पति और उसके जीजा पर हत्या करने का लगाया आरोप 

  2. कौंधियारा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़गोना खुर्द की घटना, पुलिस कर रही पड़ताल

संसू, जागरण, कौधियारा (प्रयागराज)। यमुनापार इलाके में शुक्रवार सुबह उस समय लोगाें में खलबली मच गई जब एक महिला और उसकी मासूम बेटी का शव कुएं में उतराता दिखा। सूचना पर पहुंची कौंधियारा पुलिस ने शव बाहर निकलवाया तो पहचान हो सकी। जानकारी होने पर पहुंचे मायकेवालों ने पति और उसके जीजा पर हत्या कर कुएं में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। 

कौंधियारा के बड़गोना खुर्द की घटना

ग्राम पंचायत बडगोना खुर्द में 25 वर्षीय एक महिला का शव उसकी छह माह की बेटी के साथ कुएं में मिला तो ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को बाहर निकलवाया। इसी बीच महिला के मायके वाले भी पहुंच गए। 

Prayagraj Woman and Infant Dead

पति की मौत के बाद देवर से हुई थी शादी

बडगोहना खुर्द निवासी राम सिंह पटेल उर्फ सुल्तान सिंह के दो बेटों ज्ञानचंद व शिव बाबू पटेल में ज्ञानचंद की शादी छह वर्ष पूर्व घूरपुर थाना क्षेत्र के गडरीन तारा गांव निवासी रामचंद पटेल की बेटी सोनम के साथ हुई थी। शादी के बाद सोनम को एक बेटी सृष्टि हुई, उसके बाद ज्ञानचंद की मौत हो गई। ज्ञानचंद की मौत के बाद दो वर्ष पूर्व सभी परिवारीजनों की सहमति से सोनम की शादी ज्ञानचंद के छोटे भाई शिव बाबू पटेल से की गई। शादी के बाद दूसरी बेटी दृष्टि हुई।

बहन का फोन नहीं लग रहा था 

बताया जाता है कि गुरुवार को सोनम मायके से ससुराल आई थी। शुक्रवार सुबह सोनम व उसकी छह माह की बेटी दृष्टि का शव कुएं में मिला। यहां पहुंचे सोनम के भाई राम गनेश पुत्र रामचंद्र ने बताया कि फोन लगा रहे थे लेकिन उठा नहीं। सोनम का शव कुएं में मिला।

रुपये के लिए की गई हत्या?

सोनम के भाई ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि सोनम के पूर्व पति ज्ञानचंद की मौत बिजली टावर से गिरने से हुई थी, जिसका हर्जाना के रूप में रुपये मिले थे। आरोप लगाया कि रुपये के लिए शिवबाबू एवं उसके जीजा ने मिलकर सोनम व मासूम की हत्या कर शव को कुएं में फेंका है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आरोपित  शिवबाबू व उसके जीजा को पूछताछ के लिए थाने ले गई है।

यह भी पढ़ें- माघ मेले के शिविर में लगी आग, एक युवक की मौत, आग लगने की पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।