Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बैंक में जमा रकम को दोगुना करने के झांसे में फंस गई महिला, 12.54 लाख रुपये जमा पूंजी गंवा दी

    By tara chand Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sun, 07 Jun 2026 01:39 PM (IST)

    प्रयागराज में एक महिला साइबर ठगी का शिकार हो गई, जहां बैंककर्मी बनकर ठगों ने जमा रकम दोगुना करने का लालच दिया। महिला ने 12.54 लाख रुपये गंवा दिए और अब ...और पढ़ें

    साइबर अपराधी की प्रतीकात्मक फोटो। जागरण आर्काइव

    साइबर अपराधी की प्रतीकात्मक फोटो। जागरण आर्काइव

    HighLights

    1. साइबर अपराधियों ने बैंककर्मी बन प्रयागराज की महिला को ठगी का बनाया शिकार

    2. पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई, आप भी ठगों से सावधान रहें

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। अगर आपका भी किसी बैंक में खाता है और रकम ज्यादा जमा हैं तो आप बैंक की ओर से दिए जाने वाले लाभांश का ही इंतजार करें। अगर कोई बैंक कर्मचारी बनकर आपके पास कॉल करें और बताए की खाते में जमा रकम को वह फिक्स डिपाजिट करवा करके रकम तो दुगना कर देगा। तब आप सतर्क हो जाएं और एफडी करवाने के लिए संबंधित बैंक में जाकर सक्षम अधिकारियों से वार्ता करके अभिलेखों के आधार पर ही ऐसा करें।

    किसी भी फोन कॉल पर आप भरोसा न करें 

    किसी फोन कॉल पर भरोसा करके आप अपने अपनी मेहनत की कमाई हुई रकम को किसी के बताने पर जमा न करें। ऐसी ही एक घटना शहर में हुई है। साइबर अपराधियों ने बैंक खाते में जमा रकम को दोगुना करने का लालच देते हुए एक महिला को जाल में फंसा लिया। फिर उनके खाते से 12 लाख 54 हजार रूपये उड़ा दिए। पीड़ित महिला ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

    नैनी के अरैल निवासी महिला को बैंककर्मी बन किया कॉल

    संगीता निषाद पत्नी जितेन्द्र निषाद निवासी अरैल उपरहार नैनी का पंजाब नेशनल बैंक शाखा कीडगंज में खाता खुला है। अपने बचत खाते में अपना रुपये जमा करती रहीं। मार्च 2026 में फोन आने लगा कि हम आपके बैंक पंजाब नेशनल बैंक शाखा कीडगंज से बोल रहे हैं। आपका जो रकम बैंक में जमा है उसको फिक्स करवाकर कुछ ही दिनों में दुगुना करवा देंगे और बैंक में जमा धनराशि के विषय में पूरा डिटेल बताता था।

    झांसे में फंसाकर रुपये ट्रांसफर करा लिए 

    जब संगीता ने कहा कि बैंक जाकर बैंक में पता कर लेंगी। तब कॉलर ने कहा कि बैंक में मत पूछना वरना बैंक वाले आपके रुपये में कमीशन खा जाएंगे। इस तरह से प्रार्थिनी को विश्वास हो गया कि हमारे पंजाब नेशनल बैंक के ही कर्मचारी हैं। झांसे में फंसाकर मुंबई की वंदना मेहता, सुरभ, संदीप राय ने फोन किया। फिर ऑनलाइन कई बार में 12 लाख 54 हजार ट्रांसफर करवा लिए। 

    खबरें और भी

    बैंक जाने पर पता चला कि ठगी का शिकार बनीं

    आवश्यकता पड़ी, तब संगीता बैंक में रुपये निकलवाने गईं। वहां पहुंचने पर जानकारी हुई कि खाते में पर्याप्त रुपये ही नहीं है। तब उन्होंने पूरी बात बैंककर्मियों को बताई। इस पर बताया कि आपके साथ साइबर अपराधियों ने ठगी की है। इससे परेशान संगीता ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

    यह भी पढ़ें- खुदकुशी करते समय शुभम ने प्रेमिका को वीडियो कालिंग की थी या नहीं? फारेंसिक रिपोर्ट से इसका पता चलेगा

    यह भी पढ़ें- नीट पेपर लीक के बाद बदली रेलवे परीक्षा कंट्रोल रूम की व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं को फूलप्रूफ बनाने को विशेष प्रबंध