विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महाकुंभ आकर हो रहा सनातनी होने का गौरव… भारतीय अभिनेत्री और मॉडल ईशा गुप्ता ने संगम में लगाई डुबकी

Published: Thu, 06 Feb 2025 08:42 PM (IST)

भारतीय अभिनेत्री और मॉडल ईशा गुप्ता महाकुंभ 2025 में शामिल हुईं और उन्होंने महाकुंभ में की गई व्यवस्थाओं की प्रशंसा ...और पढ़ें

सनातनी होने पर गौरव की अनुभूति हो रही है: ईशा गुप्ता
सनातनी होने पर गौरव की अनुभूति हो रही है: ईशा गुप्ता

HighLights

  1. यहां आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है: ईशा
  2. बोलीं- सनातनी के रूप में महाकुंभ आई हूं
  3. भव्य महाकुंभ को लेकर की सीएम की प्रशंसा

डिजिटल डेस्क, महाकुंभ नगर। भारतीय अभिनेत्री और मॉडल ईशा गुप्ता भी गुरुवार को संगम में आस्था की डुबकी लगाने महाकुंभ पहुंचीं। उन्होंने महाकुंभ में की गई व्यवस्थाओं को लेकर योगी सरकार की तारीफ की और कहा कि यहां आकर उन्हें सनातनी होने पर गौरव की अनुभूति हो रही है। 

महाकुंभ 2025 में अपनी उपस्थिति को लेकर ईशा गुप्ता ने कहा, ‘मैं यहां एक बॉलीवुड अभिनेत्री के रूप में नहीं, बल्कि एक सनातनी के रूप में आई हूं। बॉलीवुड एक्टर्स का काम एक्टिंग करना है, लेकिन भारतीय होने के नाते यहां आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है’। 

पूरे विश्व में नहीं हो सकता इतना बड़ा आयोजन

ईशा गुप्ता ने कहा की महाकुंभ में व्यवस्था बहुत अच्छी रही है। 144 साल में यह अवसर आया है। मोदी और योगी जी ने इस आयोजन को भव्य और दिव्य बनाने के लिए काफी मेहनत की है। 

मुझे नहीं लगता कि इतना बड़ा आयोजन इतनी सारी व्यवस्थाओं के साथ पूरे विश्व में कहीं भी हो पाएगा। पूरी दुनिया में लोग जानते हैं कि भारत जैसी आस्था किसी और देश में नहीं। महाकुंभ के माध्यम से आज पूरी दुनिया इसका अनुभव कर रही है।

-ईशा गुप्ता, भारतीय अभिनेत्री और मॉडल

हर हर महादेव का नारा लगाकर चले आइए

ईशा गुप्ता ने कहा कि हम बचपन से मूवी तक में देखते रहे हैं कि यहां महाकुंभ में आकर लोग खो जाते हैं। लेकिन इस बार इतनी ऑर्गेनाइज व्यवस्था रही है कि लोग इस पर रील बनाकर प्रशंसा कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि व्यवस्था इतनी सुदृढ़ है कि लोग स्वत: ही लाइन से आ और जा रहे हैं। किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो रही है। उन्होंने अपील की कि यदि आप सनातन धर्म को फॉलो करते हैं तो हर हर महादेव का नारा लगाकर यहां चले आइए।

यह भी पढ़ें: Mini Kumbh: प्रयागराज से धीरे-धीरे रवाना होने लगे अखाड़े, ये नगरी होगी अगला पड़ाव; सजने वाला है मिनी कुंभ

यह भी पढ़ें: Maha Kumbh 2025: यज्ञकुंड की लौ पड़ी ठंडी और उखड़ने लगे संतों की शिविर, वीरान हो रहा अखाड़ा नगर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।