अब रेलवे कॉलोनियों में बनेंगे प्राइवेट अपार्टमेंट जैसे लग्जरी फ्लैट, प्रयागराज में बहुमंजिला इमारतों का काम शुरू
रेलवे बोर्ड ने रेलकर्मियों के रहन-सहन को बेहतर बनाने के लिए बहुमंजिला आवासीय इमारतों के डिजाइन और सुविधाओं में बदलाव का आदेश दिया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
रेलवे क्वार्टर अब बहुमंजिला फ्लैट जैसे होंगे।
बड़े कमरे, बालकनी और लगेज लिफ्ट मिलेगी।
क्वार्टरों का क्षेत्रफल बढ़ाया गया, आधुनिक सुविधाएं।
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। रेलवे कालोनियों में रहने वाले लाखों रेलकर्मियों के रहन-सहन का स्तर अब निजी बिल्डरों की बहुमंजिला अपार्टमेंट जैसा होने जा रहा है। रेलवे बोर्ड ने शहरी इलाकों में बनने वाली बहुमंजिला आवासीय इमारतों के डिजाइन और सुविधाओं में बदलाव का आदेश जारी किया है।
अब कर्मचारियों को फ्लैट मिलेंगे, जिनमें खुले और बड़े कमरे होंगे, बड़ी बालकनी और भारी सामान के लिए अलग लगेज लिफ्ट की सुविधा भी दी जाएगी।
प्रयागराज में नई बिल्डिंगें बनाने का कार्य शुरू हो चुका है और दो बिल्डिंग में आवंटन भी हो गया है। रेलवे में पहले कम ऊंचाई वाले (एक या दो मंजिला) क्वार्टर बनते थे, जिनमें कर्मचारियों को बड़ा आंगन, खुली धूप, हवा और सामान रखने की पर्याप्त जगह मिलती थी।
क्षेत्रफल को बढ़ाने के प्रस्ताव पर लगी मुहर
अब शहरों में जमीन की कमी के कारण चार मंजिला से ऊंची (जी चार और उससे अधिक) बहुमंजिला इमारतें बनाई जा रही हैं। वायु संचार अच्छा रहे, इसलिए क्वार्टरों के कुल क्षेत्रफल को बढ़ाने के प्रस्ताव पर मुहर लगी है।
अब टाइप-टू क्वार्टरों का दायरा, जो पहले 75 वर्ग मीटर तय था, अब बढ़ाकर 104 वर्ग मीटर तक कर दिया गया है। वहीं टाइप-तीन श्रेणी के आवास 85 वर्ग मीटर के बजाय 114 वर्ग मीटर के दायरे में बनेंगे। टाइप-चार क्वार्टरों का आकार भी 110 वर्ग मीटर से बढ़ाकर अधिकतम 130 वर्ग मीटर (प्लस 25 वर्ग मीटर अटेंडेंट यूनिट) तक करने की मंजूरी दी गई है।
यह भी पढ़ें- लखनऊ के गोमती नगर का 'विनम्र खंड' बिजली उपकेंद्र तैयार, 40 हजार उपभोक्ताओं को सप्लाई होगी बिजली
रेलवे बोर्ड के संयुक्त निदेशक भूमि एवं सुविधाएं रवि मित्तल ने बताया कि नई बिल्डिंग में सामान्य व लगेज लिफ्ट लगाना अनिवार्य होगा। कचरा प्रबंधन के लिए आधुनिक गार्बेज शाफ्ट, पार्किंग और पार्क और खेल मैदान जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। सभी जोन को तत्काल इसे लागू करने के निर्देश दिया गया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।