Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Raksha Bandhan 2023: रक्षा बंधन पर बहनों को तोहफा, आज रात 12 बजे से यूपी रोडवेज बसों में कर सकेंगी फ्री यात्रा

    By Jagran NewsEdited By: Pragati Chand
    Updated: Tue, 29 Aug 2023 08:38 AM (IST)

    Raksha Bandhan 2023 रक्षा बंधन पर्व पर बहनों को यूपी सरकार ने शानदार तोहफा दिया है। यूपी रोडवेज की बसों में आज रात 12 बजे से 31 अगस्त की रात 12 बजे त ...और पढ़ें

    Raksha Bandhan 2023: यूपी सरकार का रक्षा बंधन पर तोहफा। -जागरण ग्राफिक्स
    Raksha Bandhan 2023: यूपी सरकार का रक्षा बंधन पर तोहफा। -जागरण ग्राफिक्स

    प्रयागराज, जागरण संवाददाता। Raksha Bandhan 2023: आज रात 12 बजे से बहनें रोडवेज बसों में निश्शुल्क यात्रा कर सकेंगी। राखी बांधने भाई के घर आने जाने वाली महिलाओं के लिए इस वर्ष भी फ्री सुविधा देने का आदेश सोमवार को क्षेत्रीय प्रबंधक तक पहुंचा। प्रयागराज परिक्षेत्र में मंगलवार से सात रूट को चयन किया गया है। इन रूटों पर भीड़ अधिक होने से बसें अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। कुल 148 अतिरिक्त फेरे होंगे। 29 अगस्त की रात 12 बजे से 31 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाओं के लिए परिवहन निगम की बसों में यात्रा निश्शुल्क होगी।

    इसे भी पढ़ें, Free Bus Service: योगी सरकार का बहनों को बड़ा तोहफा, रक्षाबंधन पर पूरे UP में दो दिन तक कर सकेंगी मुफ्त यात्रा

    सिटी बसों में भी कर सकेंगे फ्री यात्रा

    सिटी बसों में 30 अगस्त की रात 12 बजे से 31 अगस्त की रात 12 बजे तक फ्री सफर होगा। यात्रियों को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए कंट्रोल रूम निगरानी करेगा। अधिकारी बस अड्डे पर निरीक्षण करेंगे। तीन सितंबर तक व्यवस्था लागू रहेगी। क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि बहनों को घर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले चालक परिचालकों को भी प्रोत्साहन के रूप में रुपये मिलेंगे।

    ड्राइवर व कंडक्टर को भी दिए जाएंगे प्रोत्साहन के रूप में रुपये

    जो चालक परिचालक छुट्टी नहीं लेंगे, उन्हें छह दिन उपस्थित होने पर पुरस्कृत किया जाएगा। 1800 किमी की दूरी तय करने वालों को एक मुश्त 1200 रुपये दिए जाएंगे। संविदा चालक-परिचालक को मानक से अधिक किमी बस चलाने पर 55 पैसा प्रति किमी की दर से भुगतान होगा। डिपो व क्षेत्रीय कार्यशाला में काम करने वाले कर्मचारियों को 500 रुपये का प्रोत्साहन स्वरूप दिया जाएगा।

    इसे भी पढ़ें, UP News: त्योहारों को लेकर प्रशासन की तैयारियों की सीएम योगी ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

    खबरें और भी