Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Magh Mela 2026 : झांसी और ग्वालियर से प्रयागराज माघ मेला के लिए चलेगी रिंग रेल, समय सारणी जारी

    By Jagran News Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Fri, 19 Dec 2025 04:56 PM (IST)

    Magh Mela 2026 के लिए प्रयागराज से झांसी और ग्वालियर के बीच रिंग रेल सेवा शुरू की जाएगी। एनसीआर ने समय सारिणी जारी कर दी है। चार आरक्षित ट्रेनें चलेंग ...और पढ़ें

    Magh Mela 2026 प्रयागराज माघ मेला में आने और जाने वाले श्रद्धालुओं को रेलवे झांसी-ग्वालियर से विशेष रेल सुविधा देगा।

    Magh Mela 2026 प्रयागराज माघ मेला में आने और जाने वाले श्रद्धालुओं को रेलवे झांसी-ग्वालियर से विशेष रेल सुविधा देगा। 

    HighLights

    1. ट्रेन प्रयागराज से चलेगी और झांसी व ग्वालियर से घूमकर वापस यहीं लौटेगी

    2. एलएचबी कोचों से सुसज्जित ट्रेनों में यात्रियों का आरामदायक होगा सफर

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Magh Mela 2026 माघ मेला में झांसी और ग्वालियर से प्रयागराज के लिए रिंग रेल का संचालन होगा। यानी ट्रेन प्रयागराज से चलेगी और झांसी व ग्वालियर से घूमकर वापस प्रयागराज आ जाएगी। एनसीआर ने रिंग रेल की समय सारिणी जारी कर दी है।

    Magh Mela 2026 झांसी और ग्वालियर से प्रयागराज तक चलने वाली ये चार आरक्षित ट्रेनों से माघ  मेला के मुख्य स्नान पर्वों के दौरान यात्रियों को आने-जाने में आसानी होगी। ये ट्रेनें प्रत्येक दिशा में छह-छह फेरे लगाएंगी। सभी ट्रेनें आधुनिक एलएचबी कोचों से सुसज्जित हैं, जिनमें सामान्य, स्लीपर, थर्ड एसी, थर्ड एसी इकोनामी और सेकंड एसी की सुविधा उपलब्ध है।

    01805 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से प्रयागराज के लिए (वाया बांदा) हर बुधवार (सात, 14, 21, 28 जनवरी और चार, 11 फरवरी 2026) को सुबह नौ बजे चलेगी और शाम 4:55 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। इसका ठहराव ओरछा, बड़वा सागर, निवाड़ी, मऊरानीपुर, हरपालपुर, कुलपहाड़, महोबा, बांदा, अटर्रा, चित्रकूटधाम करवी, माणिकपुर, शंकरगढ़, नैनी में होगा।

    01807 : प्रयागराज से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी (वाया गोविंदपुरी) हर बुधवार (उपरोक्त तिथियां) को शाम 5:05 बजे चलकर रात में दो बजे झांसी पहुंचेगी। यह मनौरी, भरवारी, सिराथु, खागा, फतेहपुर, बिंदकी रोड, गोविंदपुरी, भिमसेन, पोखरायन, कलपी, ओराई, ऐट, मोठ, चिरगांव में रुकेगी। 01806: ग्वालियर से प्रयागराज (वाया गोविंदपुरी) - हर गुरुवार (आठ, 15, 22, 29 जनवरी और पांव व 12 फरवरी 2026)

    खबरें और भी

    रात 8:10 बजे चलकर अगली सुबह 6:40 बजे जंक्शन पहंचेगी। सनिचरा, मलानपुर, गोहद रोड, सोनी, भिंड, इटावा, भरथना, फफूंद, झींझक, रूरा, पनकी धाम, गोविंदपुरी, बिंदकी रोड, फतेहपुर, खागा, सिराथु, भरवारी स्टेशन पर इसका ठहराव होगा।

    01808: प्रयागराज से ग्वालियर (वाया बांदा) हर शुक्रवार (नौ, 16, 23, 30 जनवरी और छह, 13 फरवरी 2026) को सुबह 6:45 बजे चलकर शाम 5.10 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। नैनी, शंकरगढ़, डभौरा, माणिकपुर, चित्रकूटधाम करवी, अटर्रा, बांदा, महोबा, कुलपहाड़, हरपालपुर, मऊरानीपुर, निवाड़ी, बड़वा सागर, ओरछा, झांसी, दतिया, डबरा में यह रुकेगी।

    यह भी पढ़ें- निर्वाचन आयोग के उपायुक्त प्रयागराज में बोले- एएसडी सूची में शिफ्टेड वोटर को न डालें लापता की श्रेणी में

    यह भी पढ़ें- कोडीन सीरप कांड के आरोपियों को इलाहाबाद हाई कोर्ट से बड़ा झटका, गिरफ्तारी पर रोक की याचिका खारिज