विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने भाजपा छोड़ने की अटकलों पर लगाया विराम, भाजपा नेतृत्व को भेजे पत्र में लिखीं ये बातें

By Amlendu Tripathi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 20 Sep 2026 08:04 PM (GMT+05:30)

पूर्व सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने भाजपा छोड़ने और किसी अन्य दल के संपर्क में होने की अटकलों पर ...और पढ़ें

प्रयागराज की पूर्व सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी। जागरण आर्काइव

प्रयागराज की पूर्व सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. इलाहाबाद संसदीय सीट की सांसद ने कहा, किसी दूसरे दल के संपर्क में नहीं

  2. आगामी विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के दल बदलने की आशंका तेज

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। विधानसभा चुनाव 2027 से पहले नेताओं के दल बदलने की आशंकाओं की चर्चा तेज हो रही हैं। कहीं किसी के टिकट कटने के बाद पाला बदलने का कयास है तो कहीं अन्य जातीय व राजनीतिक समीकरण बैठाए जा रहे हैं।

रीता जोशी ने कयासबाजी पर लगाया विराम 

इसी क्रम में इलाहाबाद संसदीय सीट पूर्व सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी को लेकर भी इसी तरह की हवा चली तो उन्होंने आशंकाओं पर विराम लगाते हुए साफ किया है। कहा कि वह भाजपा छोड़कर किसी दल में नहीं जाने वाली हैं। न वे किसी दूसरे दल के नेता के संपर्क में हैं।

बोलीं- उनका दिल्ली में इलाज चल रहा

डॉ. रीता जोशी ने कहा, उनके पति पूरन चंद्र जोशी के निधन के बाद कुछ समय के लिए सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर हो गईं। इन्हीं दिनों उनके पैर में फ्रैक्चर भी हो गया। उनका दिल्ली में इलाज चल रहा है। 2-3 सप्ताह में ठीक होकर वह लौट आएंगी और पार्टी के कार्यक्रमों व सामाजिक सरोकार से जुड़ जाएंगी। उन्होंने बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े व प्रदेश के संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह को पत्र लिखकर अपनी स्थिति साफ कर चुकी हैं। 

यह भी पढ़ें- निषादों को आरक्षण नहीं मिला तो भाजपा भी खाएगी धोखा, UP के कैबिनेट मंत्री डाॅ. संजय निषाद ने दिखाए तल्ख तेवर

यह भी पढ़ें- NDA के पांच दल मजबूत मुट्ठी की तरह हैं, 2027 का रण जरूर जीतेंगे : अनुप्रिया पटेल का प्रयागराज में दावा 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।