Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    यूपी रोडवेज कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, अब इन दिनों में काम करने पर मिलेगा भत्ता; 2020 में हो गया था बंद

    By amarish kumarEdited By: Shivam Yadav
    Updated: Wed, 06 Dec 2023 08:02 PM (IST)

    UP Roadways - कई भत्तों कटौती के बीच रोडवेज कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। अब राष्ट्रीय अवकाश के दिन काम करने वाले रोडवेज कर्मियों को एक दिन का अतिर ...और पढ़ें

    यूपी में राष्ट्रीय अवकाश पर ड्यूटी करने वाले रोडवेजकर्मियों को मिलेगा अतिरिक्त वेतन।
    यूपी में राष्ट्रीय अवकाश पर ड्यूटी करने वाले रोडवेजकर्मियों को मिलेगा अतिरिक्त वेतन।

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। कई भत्तों कटौती के बीच रोडवेज कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। अब राष्ट्रीय अवकाश के दिन काम करने वाले रोडवेज कर्मियों को एक दिन का अतिरिक्त वेतन मिलेगा। प्रदेश में लगभग 22 हजार रोडवेज कर्मियों को इसका लाभ मिलेगा। 

    आखिरी बार यह अतिरिक्त वेतन 2020 में दिया गया था, इसके बाद से इसे बंद कर दिया गया। इसके लिए रोडवेजकर्मियों व रोडवेज यूनियन की ओर से मांग की जा रही थी। जिस पर अब वित्त नियंत्रक दिलीप कुमार अग्रवाल ने पत्र जारी कर दिया है। 

    पत्र में प्रधान प्रबंधक परिवहन निगम को कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया है कि दरअसल कोविड 19 के कारण यह व्यवस्था बंद की गई थी। अब सामान्य स्थिति हो चुकी है। ऐसे में यूपी इंडस्ट्रियल इस्टैब्लिशमेंट (राष्ट्रीय अवकाश) के तहत कर्मचारियों को पुन: लाभ मिलेगा।

    संघ के प्रदेश महामंत्री ने दी जानकारी

    उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सत्य नारायण यादव ने बताया कि 2021 से पहले 26 जनवरी, 15 अगस्त, दो अक्टूबर जैसे राष्ट्रीय पर्व पर कार्य करने वाले रोडवेज कर्मियों को एक दिन का अतिरिक्त वेतन दिया जाता था। 2020 के बाद से यह नहीं दिया जा रहा है। 

    खबरें और भी

    2021, 2022 और अब वर्ष 2023 बीतने को है, लेकिन यह भुगतान नहीं किया गया। इसे लेकर प्रबंधक निदेशक को पत्र लिखा गया था, जिस पर उन्होंने भुगतान करने के लिए पत्र जारी किया है। प्रदेश समेत प्रयागराज परिक्षेत्र में 1300 से अधिक रोडवेज कर्मी इसका लाभ पा सकेंगे।

    यह भी पढ़ें: गूंगे बेटे ने खोला हत्यारे पिता का राज; सट्‌टेबाज पति ने पत्नी को मारकर बेड के नीचे छिपाया और खुद हो गया गायब

    यह भी पढ़ें: ‘मंत्री जी! संविदा कर्मी 45 हजार लेकर भाग गया’, कैबिनेट मिनिस्टर से युवक ने की शिकायत तो तुरंत हुआ एक्शन