यूपी में RPF और RPSF ग्रुप 'सी' के जवानों को मिलेगा दीपावली गिफ्ट, 30 दिन के बोनस का एलान
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और रेलवे सुरक्षा विशेष बल (आरपीएसएफ) के ग्रुप 'सी' संवर्ग के जवानों को 30 दिन के वेतन के समतुल्य तदर्थ बोनस मिलेगा।
-1762244616302-1793634941170_m.webp)
प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
आरपीएफ, आरपीएसएफ ग्रुप 'सी' जवानों को 30 दिन का तदर्थ बोनस।
बोनस गणना अधिकतम 7,000 रुपये मासिक परिलब्धि पर आधारित।
देशभर में हजारों गैर-राजपत्रित कर्मियों को मिलेगा सीधा लाभ।
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और रेलवे सुरक्षा विशेष बल (आरपीएसएफ) के ग्रुप 'सी' संवर्ग के जवानों व कर्मियों को 30 दिन के वेतन के समतुल्य तदर्थ (एड-हॉक) बोनस मिलेगा। जवान चाहे वर्दीधारी सेवा में तैनात हों या बिना वर्दी (सिविल/मिनिस्ट्रियल) ड्यूटी पर हों, और उनकी तैनाती देश के किसी भी हिस्से या रेल मंडल में हो, सभी को इसका लाभ मिलेगा।
बोनस गणना अधिकतम मासिक परिलब्धि (सीलिंग) 7,000 रुपये निर्धारित है। एक माह के 30.4 औसत दिनों के आधार पर 30 दिन के बोनस के रूप में जवान को 6,908 रुपये मिलेंगे। इसमें वे जवान पात्र माने जाएंगे, जो 31 मार्च 2026 तक सेवा में मौजूद रहे हों और जिन्होंने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कम से कम छह महीने की निरंतर सेवा पूरी की हो।
रेलवे बोर्ड के उप निदेशक/स्थापना (पी एंड ए)-द्वितीय मनोज कुमार के नअुसार रेलवे के अन्य गैर-राजपत्रित कर्मचारियों (जैसे परिचालन, ट्रैक मेंटेनेंस, लोको पायलट व तकनीकी संवर्ग) को हर साल दुर्गा पूजा और दशहरा से पहले 78 दिनों का उत्पादकता आधारित बोनस (पीएलबी) मिलता है, लेकिन आरपीएफ और आरपीएसएफ जवानों को केंद्र सरकार के अर्धसैनिक बलों और अन्य केंद्रीय कर्मियों के समान 30 दिन का एड-हाक बोनस ही देय होगा। देशभर में तैनात आरपीएफ और आरपीएसएफ के हजारों गैर-राजपत्रित जवानों को सीधा लाभ मिलेगा।