विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रेलवे भर्ती बोर्ड प्रयागराज करेगा 6238 पदों पर तकनीशियन की भर्ती, आवेदन शुरू; इस तारीख तक कर सकते हैं Apply

Published: Sun, 29 Jun 2025 10:22 PM (IST)

रेलवे भर्ती बोर्ड ने तकनीशियन के 6238 पदों पर भर्ती की घोषणा की है जिसमें प्रयागराज में 239 पद शामिल ...और पढ़ें

आरआरबी प्रयागराज करेगा 239 तकनीशियन की भर्ती, आवेदन शुरू
आरआरबी प्रयागराज करेगा 239 तकनीशियन की भर्ती, आवेदन शुरू

HighLights

  1. 6,238 तकनीशियन पदों पर भर्ती की घोषणा |
  2. प्रयागराज में 239 पदों पर नियुक्ति |
  3. 28 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन |

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने तकनीशियन के 6,238 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इसमें उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के लिए आरआरबी प्रयागराज के माध्यम से 239 पदों पर नियुक्तियां होंगी। यह भर्ती प्रक्रिया तकनीशियन ग्रेड-वन और ग्रेड-थ्री के पदों के लिए आयोजित की जाएगी। तकनीशियन ग्रेड-वन सिग्नल के 183 पद और तकनीशियन ग्रेड-थ्री के 6,055 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

आरआरबी प्रयागराज के अंतर्गत तकनीशियन ग्रेड-थ्री के विभिन्न ट्रेड्स जैसे मैकेनिकल (151 पद), एसएंडटी (23 पद), इलेक्ट्रिकल टीआरडी (13 पद), कैरेज एंड वैगन (12 पद), फिल्टर (12 पद), वेल्डर (चार पद), ब्रिज (चार पद), ब्लैक स्मिथ (तीन पद), रिवेटर (दो पद), इलेक्ट्रिकल टीआरएस (सात पद) और इलेक्ट्रिकल जीएस (सात पद) शामिल हैं।

आवेदन प्रक्रिया आनलाइन होगी, जिसके लिए उम्मीदवार rrbapply.gov.in पर 28 जुलाई 2025 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। तकनीशियन ग्रेड-वन के लिए आयु सीमा 18 से 33 वर्ष और ग्रेड-थ्री के लिए 18 से 30 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्गों को आयु में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया में 90 मिनट की लिखित परीक्षा होगी, जिसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, इसके बाद दस्तावेज सत्यापन होगा। परीक्षा तिथि की घोषणा जल्द होगी।