विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Akanksha Dubey Case: भोजपुरी एक्‍ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में समर स‍िंह को बड़ी राहत, इलाहाबाद HC ने मंजूर की जमानत अर्जी

By Jagran NewsEdited By: Vinay Saxena
Published: Tue, 07 Nov 2023 09:58 PM (IST)

इसी वर्ष 26 मार्च को 25 वर्षीय भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे वाराणसी स्थित एक होटल में मृत मिली थी। वह ...और पढ़ें

समर स‍िंह को आठ अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था।
समर स‍िंह को आठ अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था।

विधि संवाददाता, प्रयागराज। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत मामले में आरोपित समर सिंह की जमानत अर्जी इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मंजूर कर ली है। मंगलवार को न्यायमूर्ति समीर जैन ने यह आदेश दिया। समर स‍िंह को आठ अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। वह अभी वाराणसी की जेल में बंद है।

वाराणसी के होटल में मृत म‍िली थी आकांक्षा दुबे

इसी वर्ष 26 मार्च को 25 वर्षीय भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे वाराणसी स्थित एक होटल में मृत मिली थी। वह भदोही के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की रहने वाली थी और फिल्म की शूटिंग लिए वाराणसी गई थी। आकांक्षा की मां मधु दुबे ने वाराणसी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़ें: UP News: इलाहाबाद हाई कोर्ट की कड़ी टिप्पणी- सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल होना, सामाजिक गिरावट का नतीजा

समर और संजय पर उत्पीड़न का आरोप

आरोप लगाया गया कि समर और संजय ने तीन साल तक उनकी बेटी का उत्पीड़न किया। पुलिस ने जांच के बाद समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया था।