विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Prayagraj: घोसी में म‍िली हार पर ये क्‍या बोल गए योगी के मंत्री, भाजपा नेता पर द‍िया बड़ा बयान

By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
Published: Sat, 09 Sep 2023 11:07 AM (IST)

Prayagraj प्रदेश के मत्स्य विभाग के मंत्री डा. संजय निषाद ने कहा कि घोसी उपचुनाव प्रत्याशी के चेहरे पर लड़ा ...और पढ़ें

घोसी में म‍िली हार पर ये क्‍या बोल गए योगी के मंत्री, भाजपा नेता पर द‍िया बड़ा बयान
घोसी में म‍िली हार पर ये क्‍या बोल गए योगी के मंत्री, भाजपा नेता पर द‍िया बड़ा बयान

HighLights

  1. घोसी विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की हुई हार
  2. घोसी विधानसभा उपचुनाव में हार पर संजय निषाद ने दी प्रतिक्रिया
  3. संजय निषाद ने कहा कि भाजपा के एक नेता की गलत बयानबाजी से हारे चुनाव

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। घोसी विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की करारी हार के बाद अब पार्टी नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी है। अब प्रदेश के मत्स्य विभाग के मंत्री डा. संजय निषाद ने कहा कि घोसी उपचुनाव प्रत्याशी के चेहरे पर लड़ा जाता है। वहां के 40 गांव में हमारे मतदाता थे। हमने 80 प्रतिशत से अधिक मतदान प्राप्त किया है, तीन अन्य गांव में भाजपा के एक नेता की गलत बयानबाजी का गलत असर हुआ है। हम भजापा आलाकमान से इसकी शिकायत करेंगे।

शुक्रवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन व सांसद ए. राजा द्वारा सनातन धर्म पर विवादित बयान की संजय निषाद ने निंदा की। उन्होंने कहा कि सात सौ वर्षों तक तलवार के दम पर सनातन धर्म को मिटाने के लिए आए थे मुगल मिट गए। अग्रेजों ने तीन सौ वर्ष तक तोप-बंदूक से सनातन को मिटाने का प्रयास किया, वह भी चले गए। यह प्रमाण है कि सनातन को मिटाने वाले खुद मिट जाते हैं।

ओमप्रकाश मेरे बड़े भाई हैं

ओमप्रकाश राजभर की एनडीए में वापसी पर संजय निषाद ने कहा कि वह मेरे बड़े भाई हैं। गठबंधन का जो फैसला होता है हम उसे स्वीकार करते हैं। कहा कि आइएनडीआइए का लोकसभा चुनाव में कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

मुस्लिम समुदाय को स्वंय हटा लेना चाहिए मस्जिद

श्रृंगवेरपुर धाम में किले के नजदीक बनी मस्जिद पर संजय निषाद ने कहा कि मुस्लिम समुदाय को उसे स्वयं हटा लेना चाहिए। हम साक्ष्य को एकत्रित कर रहे हैं। इसके लिए न्यायालय की शरण में जाएंगे। उन्होंने बताया कि श्रृंगवेरपुर धाम में पार्क मूर्ति का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। हम उनके आगमन की तैयारी कर रहे हैं।

जल्द माफ किया जाएगा मछुआरों के ऋण

संजय निषाद ने कहा कि मछुआरों के ऋण जल्द माफ किया जाएगा। उन्हें दुर्घटना बीमा का लाभ मिलेगा। प्रयागराज में 500 मछुआरों को 40 प्रतिशत सब्सिडी पर नाव देने की व्यवस्था की जा रही है। मछुआरा राहत कोष के जरिए आर्थिक सहायता की जाएगी। वहीं, लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।