Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vande Bharat Express: स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस से मात्र 12 घंटे में दिल्ली से पहुंचेंगे हावड़ा, हाईस्पीड की तैयारियां

    Updated: Tue, 18 Jun 2024 09:51 AM (IST)

    Vande Bharat Express तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। प्रयागराज के रास्ते देश की पहली वंदे भारत चलाने के बाद अब पहली स्लीपर वंदे भारत को भी इसी रास्ते चलाय ...और पढ़ें

    Vande Bharat Express: पहली वंदे भारत स्लीपर चलाने की तैयारी है। फाइल फोटो।
    Vande Bharat Express: पहली वंदे भारत स्लीपर चलाने की तैयारी है। फाइल फोटो।

    HighLights

    1. पहली स्लीपर वंदे भारत के संचालन के लिए तैयारियां शुरू
    2. दिल्ली-हावड़ा रूट पर 130-160 की गति से दौड़ेगी वंदे भारत

    अमरीश मनीष शुक्ल, प्रयागराज। दिल्ली हावड़ा रूट पर अलग-अलग सेक्शन में 90 से 130 किमी प्रति घंटा की गति से ट्रेनें चल रही हैं। इसमें सबसे तेज गति राजधानी एक्सप्रेस (130 किमी प्रति घंटे) की है।

    राजधानी से भी 17 घंटे से अधिक का समय लग रहा है लेकिन यह दूरी इससे कम समय में पूरी होने वाली है। यह होगा दिल्ली से हावड़ा के बीच प्रस्तावित स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से। इससे लगभग 12 घंटे में यह यात्रा पूरी हो जाएगी।

    160 की स्पीड से चलाने की तैयारी

    दिल्ली-हावड़ा रूट का सर्वाधिक हिस्सा उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल से होकर गुजरता है और इस रूट को इस समय 160 किमी प्रति घंटा की गति से ट्रेनों को चलाने के लिए अपग्रेड किया जा रहा है।

    ये भी पढ़ेंः UP Weather: यूपी में गर्मी का प्रचंड कहर, अब तक 119 लोगों की मौत; मौसम विभाग ने मानसून पर दिया ताजा अपडेट

    ये भी पढ़ेंः UP News: 'अब तो एलन मस्क ने भी ये कहा दिया कि ईवीएम हैक'...सपा नेता रामगोपाल यादव ने भी किया समर्थन; कही ये बात

    दो महीने में स्लीपर वंदे भारत की घाेषणा की है

    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी दो महीने में स्लीपर वंदे भारत चलाने की घोषणा की है। एनसीआर के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि वंदे भारत समेत अन्य ट्रेनों को 160 की गति से चलाने के लिए इस समय कवच से लेकर ट्रैक, तकनीक अपग्रेडेशन का कार्य चल रहा है। वंदे भारत को चलाने के प्रस्ताव पर अंतिम फैसला बोर्ड से होगा। हम एनसीआर परिक्षेत्र में संचालन की व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए तैयार हैं।