Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सांसद रामजी लाल सुमन को सताने लगा डर! केंद्रीय सुरक्षा की मांग की, हाई कोर्ट में दाखिल की याचिका

    Updated: Thu, 10 Apr 2025 07:57 PM (IST)

    Ramji lal Suman | समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन और उनके बेटे रणधीर सुमन ने इलाहाबाद हाई कोर्ट से सुरक्षा की गुहार लगाई है। आगरा में ...और पढ़ें

    सांसद रामजी लाल सुमन ने हाई कोर्ट से सुरक्षा की लगाई है गुहार। (तस्वीर जागरण)
    सांसद रामजी लाल सुमन ने हाई कोर्ट से सुरक्षा की लगाई है गुहार। (तस्वीर जागरण)

    HighLights

    1. रामजी लाल सुमन ने हाई कोर्ट से लगाई सुरक्षा की गुहार
    2. राज्यसभा सदस्य ने मांगी केंद्रीय सुरक्षा
    3. कहा- करणी सेना ने दी है धमकी

    विधि संवाददाता, प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन और उनके पुत्र पूर्व विधायक रणधीर सुमन ने इलाहाबाद हाई कोर्ट से सुरक्षा की गुहार लगाई है। राज्यसभा सदस्य ने याचिका दाखिल कर आगरा में 26 मार्च को अपने निवास पर हुए हमले के दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने और केंद्रीय सुरक्षा देने की मांग की है। याचिका पर अगले सप्ताह सुनवाई होने की संभावना है।

    करणी सेना ने दी है धमकी- सांसद

    राज्यसभा में बहस के दौरान राणा सांगा पर विवादित बयान के चलते करणी सेना ने आगरा स्थित रामजी लाल सुमन के निवास पर हिंसक प्रदर्शन किया था। रणधीर सुमन ने इस घटना के बाद आगरा के हरि पर्वत थाने में अज्ञात भीड़ के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कराई है। पुलिस की तरफ से भी एफआइआर दर्ज की गई है।

    वरिष्ठ अधिवक्ता इमरान उल्लाह व विनीत विक्रम के माध्यम से दाखिल याचिका के अनुसार, आगरा में हुई घटना के बाद भी करणी सेना व अन्य राजपूत संगठनों ने रामजी लाल सुमन से माफी मांगने की मांग जारी रखी है और धमकी दी है कि 12 अप्रैल को दोबारा वे आगरा कूच करेंगे।

    रामजी लाल ने सरकार से अपनी और अपने परिवार की उचित सुरक्षा की मांग की और इसके लिए राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, गृह मंत्री अमित शाह तक को चिट्ठी लिखी, लेकिन सरकार से आश्वासन और उचित सुरक्षा नहीं मिली। इस कारण उन्होंने यह याचिका दाखिल की है। 

    खबरें और भी

    इसे भी पढ़ें- क्षत्रिय करनी सेना का ऐलान: 'MP रामजीलाल सुमन को माफी नहीं, मिले सजा'; 12 को रक्त महास्वाभिमान सम्मेलन