एसएससी करेगा तीन बहुप्रतीक्षित भर्तियां, मार्च में आधिकारिक विज्ञापन जारी करने की हो रही तैयारी
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) मार्च के अंत तक तीन महत्वपूर्ण भर्तियों की घोषणा करने जा रहा है, जिसमें सीजीएल, जेई और सिलेक्शन पोस्ट फेज-14 शामिल हैं। इन ...और पढ़ें

कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही तीन बड़ी भर्तियों का ऐलान करेगा।
HighLights
सीजीएल, जेई और सिलेक्शन पोस्ट फेज-14 की होंगी भर्तियां
नोटिफिकेशन जारी होने पर आवेदन तिथि, परीक्षा पैटर्न होगा स्पष्ट
राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) मार्च के अंतिम सप्ताह में तीन प्रमुख भर्तियों की प्रक्रिया शुरू कर सकता है। इनमें कम्बाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल), जूनियर इंजीनियर (जेई) और सिलेक्शन पोस्ट फेज-14 जैसी बहुप्रतीक्षित भर्तियां शामिल हैं। इनका आधिकारिक विज्ञापन मार्च के अंतिम सप्ताह में जारी किए जाने की तैयारी है।
सीजीएल व जेई परीक्षा
सीजीएल और जेई परीक्षाएं हर वर्ष देश की सबसे प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में गिनी जाती हैं। सीजीएल के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में ग्रुप ‘बी’ और ‘सी’ के पदों पर नियुक्ति होती है। वहीं जेई परीक्षा के जरिए सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के पदों पर भर्ती की जाती है। इन परीक्षाओं में हर साल लाखों अभ्यर्थी आवेदन करते हैं, जिससे कटआफ और प्रतिस्पर्धा का स्तर काफी ऊंचा रहता है।
सिलेक्शन पोस्ट फेज-14 भर्ती
इसके अलावा सिलेक्शन पोस्ट फेज-14 भर्ती भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिसमें विभिन्न विभागों के लिए अलग-अलग योग्यता स्तर (मैट्रिक, इंटरमीडिएट और ग्रेजुएशन) के पदों पर चयन किया जाता है। आयोग द्वारा विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आवेदन की तिथि, परीक्षा पैटर्न और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी स्पष्ट हो जाएगी। फिलहाल प्रतियोगी छात्रों को तिथि की घोषणा का इंतजार है।