Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Prayagraj: छात्रा से छेड़खानी के विरोध पर चचेरे भाई की पीट-पीटकर हत्‍या, नाराज ग्रामीणों ने लगाया जाम

    By Jagran NewsEdited By: Vinay Saxena
    Updated: Mon, 28 Aug 2023 09:03 PM (IST)

    प्रयागराज के खीरी में स्कूल से लौट रही एक छात्रा से छेड़खानी की गई। छात्रा के चचेरे भाई ने जब इसका व‍िरोध क‍िया तो कुछ लड़कों ने उसे पीट-पीटकर मौत के ...और पढ़ें

    छात्रा से छेड़खानी के विरोध पर चचेरे भाई की पीट-पीटकर हत्‍या।- सांकेत‍िक तस्‍वीर
    छात्रा से छेड़खानी के विरोध पर चचेरे भाई की पीट-पीटकर हत्‍या।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

    HighLights

    1. स्कूल से लौटते वक्त लड़कों ने घटना को दिया अंजाम
    2. नाराज ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, पुलिस पर नाराजगी
    3. दूसरे समुदाय के लड़कों पर छेड़छाड़, हत्या का आरोप

    खीरी, संवाद सूत्र। स्कूल से लौट रही एक छात्रा से छेड़खानी के विरोध पर सोमवार शाम उसके 16 वर्षीय चचेरे भाई को कुछ लड़कों ने पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने मौके से किशोर को घायल बताते हुए हटा दिया, जिससे घरवालों के साथ ही ग्रामीण नाराज हो गए और खीरी चौराहे पर चक्का जाम कर दिया। आवागमन प्रभावित हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई और हंगामा किया। पुलिस अधिकारी उन्हें शांत कराने में जुटे रहे।

    10वीं का छात्र था क‍िशोर 

    बताया गया है कि खीरी थाना क्षेत्र के पूरा दत्तू गांव के पास रहने वाला एक किशोर खीरी स्थित निजी स्कूल में 10वीं का छात्र था। उसी स्कूल में उसकी चचेरी बहन भी पढ़ती है। आरोप है कि सोमवार को दोपहर स्कूल में कुछ छात्रों का किशोर से विवाद हुआ था। तब स्कूल के एक शिक्षक ने उन्हें समझाकर शांत करा दिया था। शाम करीब चार बजे स्कूल की छुट्टी हुई। इसके बाद किशोर और उसकी चचेरी बहन अलग-अलग साइकिल से घर लौट रहे थे। रास्ते में तुर्क पुरवा गांव में चार लड़कों ने घेर लिया और छात्रा का हाथ पकड़ लिया। चचेरे भाई ने विरोध किया तो लड़कों ने उसे पकड़ लिया और फिर लकड़ी की पटरी से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इस घटना से आसपास के लोगों में खलबली मच गई।

    अस्‍पताल ले जाते समय क‍िशोर की मौत 

    खबर पाकर खीरी थानाध्यक्ष नवीन सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और किशोर को घायल बताते हुए अस्पताल ले जाने की बात कही, मगर रास्ते में उसकी सांस थम गई। इसका पता चलते ही किशोर के घरवाले और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। वह किशोर के शव को वापस लाए जाने की मांग को लेकर खीरी चौराहे पर चक्का जाम लगा दिया। छात्रा ने दूसरे समुदाय के चार लड़कों पर छेड़खानी और हत्या का आरोप लगाया है। दो आरोपित किशोर के ही स्कूल में पढ़ते हैं। हालांकि, पुलिस छेड़खानी की बात से इनकार कर रही है।

    स्कूल में हुए विवाद के बाद छात्र को पीटा गया था, जिसकी मौत हो गई। प्रथम दृष्टया छेड़खानी की बात सामने नहीं आई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।- संतोष मीणा, डीसीपी यमुनानगर

    खबरें और भी