Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    TET 2026 : शिक्षक पात्रता परीक्षा की प्रस्तावित तिथि 29 व 30 जनवरी को, निर्धारित तिथि पर परीक्षा आयोजन पर मुश्किल

    By Jagran News Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Mon, 13 Oct 2025 08:11 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2026 की तिथि 29 और 30 जनवरी घोषित की गई है, लेकिन निर्धारित तिथि पर परीक्षा का ...और पढ़ें

    बेसिक शिक्षक भर्ती के लिए अनिवार्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के प्रस्तावित तिथि पर परीक्षा कराना आसान नहीं होगा।

    बेसिक शिक्षक भर्ती के लिए अनिवार्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के प्रस्तावित तिथि पर परीक्षा कराना आसान नहीं होगा।

    HighLights

    1. शिक्षा सेवा चयन आयोग ने एक अगस्त को घोषित की थी परीक्षा तिथि

    2. नए अध्यक्ष के लिए कम समय में तैयारी कर परीक्षा कराना आसान नहीं

    राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। बेसिक शिक्षक भर्ती के लिए अनिवार्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के आयोजन की तिथि 29 एवं 30 जनवरी 2026 घोषित जरूर की गई है। हालांकि निर्धारित तिथि पर इसका आयोजन मुश्किल होगा।

    जिसने परीक्षा तिथि निश्चित की थी, दे चुकी हैं त्यागपत्र

    टीईटी की यह तिथि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की तत्कालीन अध्यक्ष प्रो. कीर्ति पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में निश्चित की गई थी, जो पद से त्यागपत्र दे चुकी हैं। नए अध्यक्ष के चयन के लिए 21 अक्टूबर तक आवेदन लिए जा रहे हैं। आवेदन की स्क्रीनिंग एवं साक्षात्कार की प्रक्रिया के कारण नवंबर के पहले आयोग को अध्यक्ष मिलने की उम्मीद कम है। ऐसे में नवंबर में नए अध्यक्ष मिलने पर परीक्षा योजना और तैयारी में कम समय होने के कारण निर्धीरित तिथि पर टीईटी का आयोजन कराना उनके लिए आसान नहीं होगा।

    किसी नई भर्ती का विज्ञापन जारी नहीं कर सका आयोग

    बेसिक से लेकर एडेड माध्यमिक विद्यालय, एडेड महाविद्यालय, अल्पसंख्यक कालेज, व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों में शिक्षक भर्तियां करने के लिए वर्ष 2023 में गठित उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग अब तक किसी नई भर्ती का विज्ञापन जारी नहीं कर सका है।

    एक वर्ष के कार्यकाल में नहीं करा सकीं परीक्षा

    अपने एक वर्ष के अध्यक्ष के कार्यकाल में प्रो. कीर्ति पांडेय वर्ष 2022 में लिए गए आवेदन पर प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी), प्रवक्ता संवर्ग (पीजीटी) भर्ती परीक्षा का आयोजन चार-चार बार तिथि घोषित करने के बावजूद नहीं करा सकीं।

    अब नए अध्यक्ष आने के बाद परीक्षाएं होंगी 

    असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का आयोजन जैसे तैसे कराया, लेकिन वह भी अधूरी है। अब नए अध्यक्ष के आने के बाद परीक्षाओं के आयोजन होंगे। अभी इसके लिए आवेदन भी लिए जाने हैं। इसके अलावा परीक्षा आयोजन के लिए प्रश्नपत्रों का माडरेशन कराना, प्रश्नपत्र तैयार कराना, परीक्षा आयोजन के लिए चार एजेंसियां फाइनल करना, परीक्षा केंद्र निर्धारण करने आदि की प्रक्रिया को देखते हुए पूर्व घोषित तिथि पर टीईटी कराना आसान नहीं होगा।

    खबरें और भी

    ... इसलिए टीजीटी भर्ती परीक्षा का टलना तय 

    ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि नए अध्यक्ष अपने अनुरूप पूरी तैयारी कराने के बाद परीक्षाओं के आयोजन पर निर्णय लेंगे। इसी के चलते वर्ष 2022 की 18 एवं 19 दिसंबर को प्रस्तावित टीजीटी भर्ती परीक्षा का टलना भी तय है।

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज की नामी टेंट लल्लूजी गोपालदास एंड संस के खिलाफ मुकदमा, आग से सेवानिवृत्त जज का मकान भी जला था

    यह भी पढ़ें- Leopard in Prayagraj तेंदुआ की तलाश में झूंसी के HRI में लगेंगे कैमरे, दो दिन से दहशत, झूंसी की बस्तियों के लोगों की उड़ी नींद