यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Umesh Pal Murder Case: अतीक की बीवी शाइस्ता को कोर्ट के आदेश की नाफरमानी पड़ेगी भारी, जैनब पर भी कसेगा शिकंजा
उमेश पाल और उसके दो सरकारी गनर की हत्या में वांछित चल रही 50 हजार की इनामी शाइस्ता परवीन की घेरेबंदी तेज हो गई है। अब अदालत के आदेश की नाफरमानी पर उसक ...और पढ़ें

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। उमेश पाल और उसके दो सरकारी गनर की हत्या में वांछित चल रही 50 हजार की इनामी शाइस्ता परवीन की घेरेबंदी तेज हो गई है। अब अदालत के आदेश की नाफरमानी पर उसके खिलाफ मुकदमा बढ़ेगा।
देवरानी जैनब पर भी कसेगा शिकंजा
कोर्ट से भगोड़ा घोषित किए जाने के बावजूद शाइस्ता समर्पण नहीं कर रही है। वह पुलिस की गिरफ्त से दूर है। माफिया अतीक की बीवी शाइस्ता के साथ ही उसकी देवरानी जैनब फातिमा व पांच-पांच लाख के इनामी शूटर साबिर, अरमान, बमबाज गुड्डू मुस्लिम पर भी शिकंजा कसेगा। इसके लिए पुलिस की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है।
पुलिस का कहना है कि उमेश पाल हत्याकांड में वांछित चल रही शाइस्ता समेत अन्य आरोपितों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर सीआरपीसी की धारा 82 के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। भगोड़ा घोषित होने के बाद आरोपितों को कोर्ट में समर्पण करने का नियम है, लेकिन अब तक किसी ने सरेंडर नहीं किया है। पुलिस, एसओजी और एसटीएफ की टीम भी इनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल रहा है।
बताया गया है कि अगर जल्द ही आरोपित पकड़ में नहीं आते हैं तो उनके खिलाफ अदालत के आदेश की अवहेलना करने के आरोप में मुकदमा कायम किया जाएगा।
उमेश पाल की हत्या के बाद शाइस्ता पर लिखा गया था मुकदमा
जयंतीपुर सुलेम सराय में 24 फरवरी को सरेशाम उमेश पाल और उसके दो सरकारी सुरक्षाकर्मियों की नृशंस हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड के बाद शाइस्ता और उसके परिवार के खिलाफ नामजद मुकदमा लिखा गया था। वारदात के करीब छह महीने बाद भी वह फरार चल रही है।