Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    असिस्टेंट प्रोफेसर के 2107 पदों का विज्ञापन अगले सप्ताह, भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को मिलेगा लाभ

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sat, 25 Jul 2026 03:26 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग अगले सप्ताह असिस्टेंट प्रोफेसर के 2107 पदों के लिए विज्ञापन जारी करने की तैयारी में है। यह भर्ती प्रक्रिया एडेड महाव ...और पढ़ें

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज।

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज।

    HighLights

    1. प्राचार्य पद के लिए विज्ञापन जारी करने के बाद शिक्षा सेवा चयन आयोग ने शुरू की तैयारी

    2. एडेड महाविद्यालयों के बाद शुरू होगी एडेड माध्यमिक के शिक्षकों के चयन की प्रक्रिया

    राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने एडेड महाविद्यालयों के 111 प्राचार्य पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी करने के साथ नई शिक्षक भर्ती प्रक्रिया का श्रीगणेश कर दिया है। प्राचार्य पदों के लिए विज्ञापन 21 जुलाई को जारी किया गया। अब उच्च शिक्षा निदेशालय से असिस्टेंट प्रोफेसर के मिले 2107 रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया शुरू करने के लिए आयोग अगले सप्ताह विज्ञापन जारी करने की तैयारी में है। इसके लिए रिक्त पदों के विवरण (अधियाचन) का परीक्षण आयोग अध्यक्ष डा. प्रशांत कुमार ने करा लिया है।

    आयोग अध्यक्ष ने अधियाचन ऑनलाइन भेजा था 

    शिक्षा सेवा चयन आयोग को जिन-जिन शिक्षण संस्थानों के लिए शिक्षक भर्ती परीक्षाएं आयोजित करनी हैं, उनमें सबसे पहले प्राचार्य पदों का अधियाचन आयोग को पोर्टल पर आनलाइऩ प्राप्त हुआ था। उसके बाद एडेड महाविद्यालयों के असिस्टेंट प्रोफेसर के 2107 पदों का आनलाइन अधियाचन उच्च शिक्षा निदेशक ने ऑनलाइन भेजा था।

    21,252 पदों का ऑनलाइन अधियाचन

    इस बीच एडेड माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक के 2647 रिक्त पदों का विवरण माध्यमिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल की अनुमति के बाद अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) कामताराम पाल की ओर से आयोग के पोर्टल पर भेजा गया। इसी क्रम में 20 जुलाई को प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी), प्रवक्ता संवर्ग (पीजीटी) एवं संबद्ध प्राइमरी के सहायक अध्यापकों को मिलाकर 21,252 पदों का ऑनलाइन अधियाचन पोर्टल पर आयोग को भेजा गया।

    इसके बाद एडेड माध्यमिक के रिक्त पदों का विज्ञापन

    आयोग के अध्यक्ष पूर्व में स्पष्ट कर चुके हैं कि आयोग रिक्तियां अपने पास रोकेगा नहीं, जैसे-जैसे अधियाचन मिलते जाएंगे, वैसे-वैसे परीक्षण कराकर विज्ञापन जारी किए जाएंगे। उप सचिव संजय सिंह के अनुसार प्राचार्य पदों के बाद अब अगले सप्ताह असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा। निदेशालय से प्राप्त पदों का परीक्षण करा लिया गया है। इसके बाद एडेड माध्यमिक के रिक्त मिले पदों के सापेक्ष भर्ती विज्ञापन जारी कर चयन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

    खबरें और भी