विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी बेसिक शिक्षा विभाग में 121 बीईओ समेत 494 कार्मिक का ट्रांसफर, सीनियर और जूनियर असिस्टेंट भी बदले

Published: Mon, 14 Sep 2026 10:07 PM (IST)

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर स्थानांतरण हुए हैं, जिसमें 121 खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) और कुल 494 अधिकारी व कार्मिकों को नई तैनाती मिली है।

बेसिक शिक्षा विभाग में 121 बीईओ समेत 494 कार्मिक बदले।

बेसिक शिक्षा विभाग में 121 बीईओ समेत 494 कार्मिक बदले।

HighLights

  1. बेसिक शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर स्थानांतरण।

  2. 121 खंड शिक्षा अधिकारियों को नई तैनाती मिली।

  3. कुल 494 अधिकारी व कार्मिकों का तबादला हुआ।

राज्य ब्यूरो, प्रयागराज। बेसिक शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर स्थानांतरण हुए हैं। राजकीय कार्यालयों, संस्थानों, विशिष्ट संस्थानों और विद्यालयों में कार्यरत लिपिकीय संवर्ग के कार्मिकों के भी स्थानांतरण किए गए हैं। 121 खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को नई तैनाती दी गई है। लिपिकीय संवर्ग में 162 कनिष्ठ सहायकों और 166 वरिष्ठ सहायकों का स्थानांतरण किया गया है।

तीन कार्मिकों, 19 प्रधान सहायकों, तीन प्रशासनिक अधिकारियों, 18 वैयक्तिक सहायकों और दो अनुवादकों का भी स्थानांतरण किया गया है। इस तरह विभाग में अलग-अलग संवर्गों के कुल 373 लिपिकीय एवं अन्य कार्मिकों के स्थानांतरण हुए हैं। बीईओ समेत कुल 494 अधिकारियों व कार्मिकों को नई तैनाती दी गई है।

प्रयागराज से चार खंड शिक्षा अधिकारी गैर जनपद भेजे गए हैं। यहां से जाने वालों में वरुण कुमार मिश्र औरैया, अखिलेश वर्मा व राकेश कुमार यादव झांसी भेजे गए हैं जबकि कैलाश सिंह आगरा स्थानांतिरत हुए हैं। देवरिया से गोपाल मिश्र और लखनऊ से सुशील कुमार प्रयागराज आए हैं।

कौशांबी से नीरजकुमार को चित्रकूट, प्रमोद कुमार को मीरजापुर, बृजेश सिंह को बदायूं भेजा गया है। मथुरा से गिर्राज सिंह संभल, बुलंदशहर से विनोद कुमार आगरा, बलिया से राकेश सिंह को फतेहपुर, झांसी से शंकर दयाल नामदेव को फतेहपुर, बांदा से किशन कुमार को फतेहपुर, रायबरेली से सुधा कुमारी वर्मा को सुल्तानपुर, मुरादाबाद से मोहित कुमार को रामपुर, मुजफ्फर नगर से पंकज अग्रवाल को आगरा, कानपुर नगर से कमलेश कुमार को आगरा, बहराइच से अनुराग कुमार मिश्र पीलीभीत, बाराबंकी से सुषमा सेंगर कानपुर देहात भेजा गया।

वहीं, अमेठी से शिवकुमार यादव बस्ती, सुल्तानपुर से श्याम बिहारी बलरामपुर, अयोध्या से तारकेश्वर पांडेय सिद्धार्थनगर, शाहजहांपुर से मृत्युंजय यादव संभल, संतकबीर नगर से जनार्दन यादव फतेहपुर, महराजगंज से हेमंत मिश्र गाजीपुर, फतेहपुर से प्रवीण शुक्ल इटावा, गाजीपुर से उदय चंद राय महराजगंज, संभल से मुंशीलाल सिंह अलीगढ़, फतेहपुर से रजनीकांत कुमार श्रीवास्तव झांसी, अमेठी से संतोष कुमार यादव बस्ती भेजा गया।

इसके साथ ही, सुल्तानपुर से उदयराज मौर्य बांदा, बस्ती से विनोद कुमार त्रिपाठी आजमगढ़, बस्ती से ही बड़कऊ वर्मा को प्रयागराज भेजा गया है। हमीरपुर से राम गोपाल वर्मा को अलीगढ़, चित्रकूट से नागेश्वर प्रसाद सिंह को मिर्जापुर, बहराइच से अजीत कुमार सिंह को देवरिया, महराजगंज से पिंगल प्रसाद को बदायूं, लखनऊ से रामराज को बाराबंकी, वाराणसी से प्रीति सिंह को सोनभद्र, गाजीपुर से सीताराम सिंह यादव को झांसी भेजा गया है।

आनंदभूषण कानपुर देहात से मैनपुरी, सुमन केसरवानी भदोही से वाराणसी, प्रमोद कुमार कौशांबी से मिर्जापुर, श्याम प्रकाश झांसी से आगरा, कर्ण सिंह धाकड़ आगरा से वाराणसी, नागेश्वर प्रसाद सिंह चित्रकूट से मिर्जापुर, रामनरायण यादव को बाराबंकी से बलरामपुर, अर्चना को बाराबंकी से बहराइच, दिलीप कुमार को सुल्तानपुर से बदायूं भेजा गया।

वहीं, बृजेश कुमार श्रीवास्तव को आजमगढ़ से बांदा, आशीष कुमार सिंह को संत कबीर नगर से गोरखपुर, सुनील कुमार चौबे बलिया से महोबा, ज्ञान प्रकाश अवस्थी जालौन से फतेहपुर, रवि कुमार सिंह कानपुर नगर से बरेली, बृज लाल रायबरेली से मेरठ, पुष्पराज सिंह सीतापुर से अलीगढ़, सर्वेश कुमार गाजियाबाद से अलीगढ़ भेजा गया।

सत्येंद्र पाल सिंह मेरठ से अलीगढ़, सुदर्शनलाल मेरठ से आगरा, अवधेश नारायण सिंह चंदौली से महराजगंज, राजेश कुमार चतुर्वेदी चंदौली से महराजगंज, अविनाश सिंह जौनपुर से फरूखाबाद, पोप सिंह संभल से गौतमबुद्धनगर, अश्वनी सिंह आजमगढ़ से चंदौली, ओम प्रकाश मिश्र सिद्धार्थनगर से चंदोली, देवेश राय लखीमपुर खीरी से इटावा में तैनात किया गया है।

वहीं, कमल राज सिंह मेरठ से मथुरा, अजीत कुमार सिंह जौनपुर से महराजगंज, सर्वेश कुमार इटावा से मेरठ, अरुण प्रताप सिंह संतकबीर नगर से आजमगढ़, उपेंद्र प्रताप सिंह झांसी से मेरठ, शिवशंकर मौर्य पीलीभीत से मेरठ, विंधेश्वरी प्रसाद मिश्र सिद्धार्थनगर से गोरखपुर स्थानांतरित हुए हैं।

सुरेंद्र कुमार गोंड को मेरठ से मुरादाबाद, रमाकांत मौर्य को सीतापुर से बदायूं, यशवंत सिंह भदोही से चित्रकूट, रियाज अहमद गोंडा से बहराइच, इसी जनपद से सीमा पांडेय को जौनपुर, अगनित कुमार गोंड महराजगंज से कुशीनगर, सुशील कुमार त्रिपाठी प्रतापगढ़ से बलरामपुर, आनंद प्रकाश सिंह जौनपुर से सिद्धार्थनगर, वेद प्रकाश यादव भदोही से सुल्तानपुर, मीनाक्षी अंबेडकर नगर से बस्ती, ओम प्रकाश यादव बुलंदशहर से मथुरा भेजा गया है।

आनंदकुमार मिश्र महराजगंज से सिद्धार्थनगर, दीपक अवस्थी कानपुर नगर से जालौन, हर्षित पांडेय गोंडा से चंदौली, विनय कुमार चौधरी बलरामपुर से वाराणसी, नीलेंद्र कुमार चौधरी गाजीपुर से बरेली, श्रवण कुमार तिवारी गोंडा से हरदोई, सुरेंद्र सिंह पटेल गाजीपुर से भदोही, ओम प्रकाश पाल फरूर्खाबाद से सीतापुर, श्रीराम लखीमपुर खीरी से बरेली, रविता राव अयोध्या से बलिया भेजा गया है। अभिषेक यादव गाजियाबाद से बलिया, ऋचा सिंह रायबरेली से लखीमपुर खीरी ट्रांसफर हुआ है।

उपेंद्र सिंह फिराजेबाद से बाराबंकी, यशपाल सिंह बुलंदशहर से गौतमबुद्धनगर, जितेंद्र बहादुर चौधरी बहराइच से बाराबंकी, प्रमोद कुमार अलीगढ़ से चित्रकूट, नागेंद्र सरोज वाराणसी से अलीगढ़, राजेंद्र सिंह गोरखपुर से हरदोई, सूरज कुमार देवरिया से कुशीनगर, कमलेश कुमार मिश्र बहराइच से बाराबंकी, राकेश कुमार मथुरा से हरदोई, रंजन कुमार गुप्त आगरा से मेरठ भेजा गया है।

सुनील दत्त मुदगल अलीगढ़ से गौतमबुद्धनगर, शशिकांत यादव कासगंज से फिरोजाबाद, शिवम गुप्त मुरादाबाद से बहराइच, सुभाषचंद्र लखीमपुर खीरी से अयोध्या, श्रीकांत सिंह फिरोजाबाद से गोरखपुर, लालबाबू द्विवेदी अलीगढ़ से बदायूं, रामरूप कासगंज से बहराइच, धर्म प्रकाश रायबरेली से कानपुर नगर, रुद्र प्रताप यादव लखनऊ से सिद्धार्थनगर, अंतिमा झांसी से कानपुर नगर, सुनील कुमार बदायूं से लखीमपुर खीरी, प्रमेंन्द्र कुमार शुक्ल लखनऊ से चंदौली, प्रभाकर सिंह तोमर हमीरपुर से हरदोई, मधुलिका बाजपेई कन्नौज से फतेहपुर स्थानांतरित हुई हैं।

यह भी पढ़ें- अब भवन के मैप की स्वीकृति के बाद ही मिलेगा होम लोन, GDA बैंकों को देगा एलटीपी का पूरा ब्योरा