विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की लिस्ट 24 अक्टूबर को होगी जारी, 28 से दर्ज होंगी आपत्तियां

Published: Tue, 20 Oct 2026 08:42 AM (IST)

यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची अब 24 अक्टूबर को जारी होगी, जिसके बाद 28 अक्टूबर से आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी।

News Article Hero Image

HighLights

  1. परीक्षा केंद्रों की सूची अब 24 अक्टूबर को होगी जारी।

  2. आपत्तियां 28 अक्टूबर से upmsp.edu.in पोर्टल पर दर्ज होंगी।

  3. फाइनल सूची 27 नवंबर को, परीक्षाएं 5 फरवरी 2027 से।

राज्य ब्यूरो, प्रयागराज। यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए बनाए जाने वाले परीक्षा केंद्रों की सूची 22 अक्टूबर की जगह उसे अब 24 अक्टूबर को जारी करेगा। इस दौरान केंद्रों के बनाए जाने के बाद आने वाली आपत्तियों को दूर करके 27 नवंबर को परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची जारी की जाएगी।

बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं पांच फरवरी 2027 से शुरू होकर 23 फरवरी तक चलेंगी। बोर्ड सचिव भगवती सिंह के अनुसार सूची जारी होने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक के पोर्टल पर डिबार या मान्यता प्रत्साहरण की कार्यवाही गतिशील होने वाले विद्यालयों व अनर्ह विद्यालयों की सूची जारी की जाएगी।

इसके बाद ऑनलाइन चयनित केंद्र या न चयनित होने वाले केंद्रों की आपत्तियां 28 अक्टूबर से माध्यमिक शिक्षा परिषद के पोर्टल upmsp.edu.in पर स्वीकार की जाएंगी। छह नवंबर को जिला विद्यालय निरीक्षक छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य या स्कूलों के प्रबंधक से प्राप्त आपत्तियों का परीक्षण कर निस्तारण करेंगे।

आपत्तियों के तार्किक व औचित्यपूर्ण पाए जाने पर जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति से अनुमोदित आख्या/संस्तुति सहित परिषद की वेबसाइट पर ही ऑनलाइन जारी की जाएगी। 16 नवंबर को परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति से अनुमोदित विद्यालय, छात्र आवंटन सहित परीक्षा केंद्रों की सूची को वेबसाइट पर अपलोड किया जाना है।

इसके बाद यदि परीक्षा केंद्रों की सूची में मानक से अधिक दूरी, क्षमता से अधिक परीक्षार्थी आवंटित होने को लेकर फिर से कोई आपत्ति है तो 21 नवंबर तक शिक्षा परिषद के पोर्टल पर प्रत्यावेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड 2027 परीक्षा: हाईस्कूल-इंटर की कॉपियों में बड़ा बदलाव, दो के बजाए एक ही होगा कवर पेज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।