Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Board Class 12th Result 2024: यूपी बोर्ड 12वीं का परिणाम जारी, पांच स्‍टेप में जानिए कैसे डाउनलोड करें मार्कशीट

    Updated: Sat, 20 Apr 2024 02:13 PM (GMT+05:30)

    UP Board Class 12th Result 2024 यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम आज दोपहर दो बजे घोषित हो जाएगा। इस पल का छात्रों को बेसब्री से इंतजार था। आखिर वो घड़ ...और पढ़ें

    UP Board Class 12th Result 2024 यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम आज दोपहर दो बजे घोषित हो जाएगा।
    UP Board Class 12th Result 2024 यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम आज दोपहर दो बजे घोषित हो जाएगा।

    डिजिटल डेस्‍क, जागरण, प्रयागराज। UP Board Class 12th Result 2024 उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षा पर‍िषद आज शनिवार को यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं का परिणाम घोषित करेगा। परीक्षा परिणाम की घोषणा दोपहर दो बजे से होगी। अपने परिणाम जानने के लिए छात्रों को परेशान होने की जरुरत नहीं है।

    हम आपको कुछ वेबसाइट की जानकारी दे रहे हैं, जिससे आप तुरंत अपना रिजल्‍ट देख सकते हैं। आप upmsp.edu.in या upresult.nic.in पर लॉगिन कर सकते हैं। यहां आपको अपना रोल नंबर और जन्‍मतिथ‍ि डालने के बाद इंटर करना होगा। इसके बाद आपको अपना रिजल्‍ट दिख जाएगा। वहीं आप Jagranjosh.com/results से भी परिणाम जान सकते हैं।

    इसे भी पढ़ें- आज घोषित होगा यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

    कैसे डाउनलोड करें 12वीं का रिजल्‍ट

    पहला स्‍टेप- इसके लिए आपको माध्‍यमिक शिक्षा पर‍िषद की वेबसाइट (UPMSP) पर जाना होगा। upmsp.edu.in या http://upresult.nic.in/ पर क्‍लिक करें।

    दूसरा स्‍टेप- इसके बाद आप UP Board Class 12th result 2024 पर क्‍लिक कर खोलेंगे।

    तीसरा स्‍टेप- यहां आप अपना रोल नंबर, साल और जिले का नाम डालेंगे।

    चौथा स्‍टेप- यहां आप अपना लॉगिन डिटेल डालेंगे।

    पांचवा स्‍टेप- इसके बाद आपका यूपी बोर्ड के 12वीं का रिजल्‍ट स्‍क्रीन पर दिख जाएगा। आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।