Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Board Exam 2026 : यूपी बोर्ड ने 222 परीक्षा केंद्र अति संवेदनशील, 683 संवेदनशील घोषित किया

    By Awadhesh Pandey Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Tue, 03 Feb 2026 07:58 PM (IST)

    UP Board Exam 2026 यूपी बोर्ड ने 2026 की परीक्षा के लिए 222 केंद्रों को अति संवेदनशील और 683 को संवेदनशील घोषित किया है। पिछली परीक्षाओं में हुई गतिवि ...और पढ़ें

    UP Board Exam 2026 हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए यूपी बोर्ड ने अति संवेदनशील व संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है।

    UP Board Exam 2026 हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए यूपी बोर्ड ने अति संवेदनशील व संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। 

    HighLights

    1. डीएम व एसपी से मिलकर विशेष सुरक्षा व्यवस्था कराएंगे सभी डीआइओएस

    2. यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में नकल पर नियंत्रण की कोशिश

    3. वर्ष 2025 की परीक्षा में 306 केंद्र अति संवेदनशील तथा 692 केंद्र संवेदनशील थे

    राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। UP Board Exam 2026 हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा नकलविहीन और शुचितापूर्ण संपन्न कराने के लिए यूपी बोर्ड ने 18 जिले संवदेशील घोषित किए जाने के साथ अब संवेदनशील एवं अति संवेदनशील केंद्रों की सूची भी तैयार कराई है। यह सूची जिला विद्यालय निरीक्षकों ने पिछली परीक्षा के दौरान हुई गतिविधियों को देखते हुए तैयार की है।

    अति संवेदनशील व संवेदनशील केंद्रों पर सुरक्षा

    UP Board Exam 2026 प्रदेश में 222 केंद्र अति संवेदनशील तथा 683 केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं। यह सूची जिला विद्यालय निरीक्षक अपने जनपदों के डीएम एवं एसएसपी/एसपी को इस उद्देश्य से उपलब्ध कराएंगे कि परीक्षा के दौरान वहां विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। जिन केंद्रों पर पूर्व में परीक्षा की शुचिता प्रभावित करने की कोशिश की गई, उन केंद्रों को संवेदनशील की सूची में डाला गया है।

    कक्ष निरीक्षकों का विशेष रूप से परीक्षण किया जाएगा

    UP Board Exam 2026 इन केंद्रों की सूची जिला एवं राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम के पास भी उपलब्ध रहेगी, ताकि सीसीटीवी के माध्यम से भी निगरानी कराई जा सके। इसके अलावा सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट के साथ राज्य स्तरीय पर्यवेक्षक भी संवेदनशील जिलों एवं संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर विशेष रूप से निरीक्षण करेंगे। इन केंद्रों पर निरीक्षण के दौरान कक्ष निरीक्षकों का विशेष रूप से परीक्षण किया जाएगा कि कहीं अनियमित ढंग से तो नियुक्ति नहीं की गई है।

    पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी 

    UP Board Exam 2026 पूर्व की परीक्षाओं में कई केंद्रों पर फर्जी परीक्षक नियुक्त किए गए थे, जिन्हें निरीक्षण के दौरान पकड़ा गया था और उनके विरुद्ध मुकदमा भी पंजीकृत कराया गया था। ऐसे केंद्रों पर पुलिस की विशेष निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। वर्ष 2025 की परीक्षा में 306 केंद्र अति संवेदनशील तथा 692 केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए थे।

    खबरें और भी