Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Board Exam 2026 उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के अंक पोर्टल पर फीड कराएगा यूपी बोर्ड, मूल्यांकन में आएगी पारदर्शिता

    By Awadhesh Pandey Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Tue, 03 Mar 2026 11:50 PM (GMT+05:30)

    UP Board Exam 2026 इस बार की परीक्षा में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को पारदर्शी बनाने के लिए एक नया कदम उठाने जा रहा है। परीक्षकों द्वारा दिए गए अं ...और पढ़ें

    UP Board Exam 2026 यूपी बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में पारदर्शिता के लिए पोर्टल पर अंक फीड कराएगा।

    UP Board Exam 2026 यूपी बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में पारदर्शिता के लिए पोर्टल पर अंक फीड कराएगा। 

    HighLights

    1. पायलट प्रोजेक्ट के रूप में पांच जिलों के लिए की गई तैयारी

    2. प्रायोगिक परीक्षा में अब पोर्टल पर दिए जा रहे आनलाइन अंक

    अवधेश पाण्डेय,जागरण, प्रयागराज। UP Board Exam 2026 हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को पारदर्शी और तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने की दिशा में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) बड़ा कदम उठाने जा रहा है। परीक्षकों द्वारा उत्तरपुस्तिकाओं में प्रदान किए गए अंक यूपी बोर्ड ने सीधे पोर्टल पर आनलाइन फीड कराने की तैयारी है।

    UP Board Exam 2026इस वर्ष इस प्रक्रिया को पायलट प्रोजेक्ट के रूम में पांच जिलों में अपनाया जाएगा। इसके लिए परिषद की वेबसाइट पर व्यवस्था बनाई जा रही है। इंटरमीडिएट प्रायोगिक परीक्षा में पोर्टल पर आनलाइन अंक देने का एक साल पायलट प्रोजेक्ट के रूप में सफल प्रयोग करने के बाद यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने वर्ष 2026 की परीक्षा में पोर्टल पर ही आनलाइन अंक परीक्षकों से अंकित कराए।

    UP Board Exam 2026 वर्ष 2026 की परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दौरान दिए गए अंक पूर्व की तरह अवार्ड ब्लैंक पर भी दिए जाएंगे। एवार्ड ब्लैंक पर अंक देने की प्रक्रिया से परीक्षाफल देने में अधिक समय लगता है। पोर्टल पर सीधे अंक प्रदान किए जाने पर कम से कम 15 दिन पहले परिणाम घोषित किया जा सकेगा।

    वर्तमान व्यवस्था में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर परीक्षक एवार्ड ब्लैंक पर अंक भरते हैं। उसे क्षेत्रीय कार्यालय के माध्यम में परीक्षा परिणाम तैयार करने वाली एजेंसी/फर्म को भेजा जाता है। वह एजेंसी एवार्ड ब्लैंक में अंकित अंकों को आनलाइन फीड कराती है। उसके बाद उसे परीक्षण के लिए यूपी बोर्ड के पांचों क्षेत्रीय कार्यालय को भेजा जाता है।

    खबरें और भी

    परीक्षण में मिली कमियों को इंगित कर उसे वापस एजेंसी को भेजा जाता है। वहां उसे अपडेट कर परीक्षाफल तैयार किया जाता है। पोर्टल पर सीधे अंक दिए जाने की व्यवस्था हो जाने पर एवार्ड ब्लैंक भेजने और परीक्षण कराए जाने की प्रक्रिया खत्म हो जाएगी। इस तरह अंक फीडिंग की आनलाइन प्रणाली से त्रुटियों पर अंकुश लगेगा और परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया अधिक तेज व सुरक्षित होगी।

    यदि प्रायोगिक परीक्षा की तरह यह पायलट प्रोजेक्ट सफल रहता है तो वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षा में सभी जिलों के मूल्यांकन केंद्रों पर इसे लागू कर दिया जाएगा। इस तरह बोर्ड अब मूल्यांकन प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से पूर्णतः डिजिटल बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।