UP Board Exam 2026 : बोर्ड परीक्षा को लेकर एक और बड़ा बदलाव, उत्तर पुस्तिका पर लगानी होगी परीक्षा केंद्र संख्या की मुहर
UP Board Exam 2026 यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर एक और बड़ा बदलाव किया गया है। उत्तर पुस्तिका पर अब परीक्षा केंद्र संख्या की मुहर लगानी अनिवार्य होगी। यह ...और पढ़ें

UP Board Exam 2026 हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर यूपी बोर्ड ने एक और बड़ा बदलाव किया है।
HighLights
अदला-बदली रोकने के लिए यूपी बोर्ड ने केंद्र व्यवस्थापकों को दिए निर्देश
उतनी ही उत्तर पुस्तकाओं पर लगेगी मुहर, जितने परीक्षार्थी केंद्र पर उपस्थित होंगे
अवधेश पाण्डेय, जागरण, प्रयागराज। UP Board Exam 2026 हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की वर्ष 2026 की परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाओं को लेकर यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने एक और बड़ा बदलाव किया है। उत्तर पुस्तिका का आकार पहली बार लंबवत (वर्टिकल) कराने तथा दो कवर पेज कराने के साथ अब कवर पेज पर परीक्षा केंद्र के यूनिक नंबर (परीक्षा केंद्र संख्या यानी कोड) की मुहर लगाने को अनिवार्य किया है।
UP Board Exam 2026 मुहर उतनी ही उत्तर पुस्तिकाओं पर लगाई जाएगी, जितने परीक्षार्थी उस दिन की परीक्षा में उपस्थित होंगे। इसके तुरंत बाद मुहर को ताले में बंदकर रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कोई अन्य उसका दुरुपयोग न कर सके।
UP Board Exam 2026 यह बदलाव बाहर से लिखवाकर उत्तर पुस्तिका जमा कराने की नकल माफिया की साजिश खत्म करने तथा केंद्र की संलिप्तता पर नियंत्रण लगाने के उद्देश्य से किए गए हैं। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की ‘अ’ और ‘ब’ को मिलाकर करीब 3.60 करोड़ उत्तर पुस्तिकाएं तैयार कराई गई हैं। उत्तर पुस्तिकाएं परीक्षा केंद्रों पर पहुंचा दी गई हैं।
UP Board Exam 2026 इसके कवर पेज पर सबसे ऊपर बायीं ओर एक बाक्स बनवाया गया है। उसके नीचे लिखा हुआ है कि परीक्षा केंद्र यूनिक नंबर की मुहर। इस तरह यह स्पष्ट किया गया है कि मुहर कहां लगाई जानी है। मुहर लगाने का कार्य् प्रतिदिन किया जाएगा, यानी कि जिस दिन जितनी उत्तरपुस्तिकाएं प्रयुक्त की जाएंगी, उतनी पर ही मुहर लगेगी।
खबरें और भी
UP Board Exam 2026 इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षकों एवं सभी 8033 परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापकों को निर्देश भेजे जा रहे हैं। कहा गया है कि मुहर लगी हुई उत्तर पुस्तिकाएं अनधिकृत हाथों में मिलीं तो केंद्र व्यवस्थापक के लिए गंभीर स्थिति उत्पन्न होगी। परीक्षा के दौरान पर्यवेक्षण/निरीक्षण के लिए लगाए गए अधिकारी यह अनिवार्य रूप से देखेंगे कि उत्तरपुस्तिकाओं पर केंद्र कोड की मुहर लगी है या नहीं।
मुहर न लगे होने की स्थिति में केंद्र व्यवस्थापक के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा उत्तर पुस्तिका के दाहिने भाग में बार कोड तथा मध्य में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद का लोगो भी लगाया गया है, ताकि अधिकृत उत्तरपुस्तिका की पहचान हो सके।