UP Board Exam Result 2026 : हाईस्कूल-इंटर के रिजल्ट को अधिक प्रतीक्षा नहीं करनी होगी, अप्रैल के अंतिम सप्ताह में घोषित होगा
UP Board Exam Result 2026 25 अप्रैल के बाद इसी माह कभी भी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम घोषित किए जा सकते हैं। छात्रों को अब और इंतजार नहीं ...और पढ़ें

UP Board Exam Result 2026 हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट 25 अप्रैल के बाद इसी माह कभी भी घोषित हो सकता है।
HighLights
इंटरमीडिएट के छूटे परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा शुरू, आज पूर्ण हो जाएगी
25 अप्रैल के बाद इसी माह किसी भी दिन परीक्षाफल घोषित किए जाने की तैयारी
राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। UP Board Exam Result 2026 इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा-2026 के उन परीक्षार्थियों की परीक्षा गुरुवार 9 अप्रैल से शुरू हुई, जो किन्हीं कारणों से पूर्व में निर्धारित तिथियों पर प्रायोगिक परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो सके थे। इसके साथ ही 24 जनवरी से 13 फरवरी तक कराई गई प्रायोगिक परीक्षा संपन्न कराने वाले आंतरिक परीक्षकों ने शेष रह गए 34,637 परीक्षार्थियों के प्राप्तांक समय बढ़ाए जाने पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं।
UP Board Exam Result 2026 यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम की तैयारी तेज कर दी है। इस कड़ी में प्रथम एवं द्वितीय चरण में हुई इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षा के अपलोड किए गए अंकों की समीक्षा में पाया था कि बाह्य परीक्षकों ने परीक्षार्थियों के प्राप्तांक तो परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं, लेकिन 652 परीक्षा केंद्रों के आंतरिक परीक्षकों द्वारा विद्यालय के लाग इन के माध्यम से प्राप्तांक अपलोड नहीं किए गए हैं।
UP Board Exam Result 2026 ऐसे में छह और सात अप्रैल को परिषद की वेबसाइट इस निर्देश के साथ पुन: क्रियाशील की गई थी कि आंतरिक परीक्षक अंकों को अनिवार्य रूप से अपलोड कर दें। बोर्ड ने परीक्षण में पाया कि सभी ने अंक अपलोड कर दिए हैं। अब उन परीक्षार्थियों की भी प्रायोगिक परीक्षा बढ़ी तिथि 10 अप्रैल यानी शुक्रवार को पूरी हो जाएगी, जिनकी परीक्षा छूट गई थी।
UP Board Exam Result 2026 परीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रायोगिक परीक्षा के अंक परीक्षा संपन्न कराने के साथ ही अपलोड कराएं, जिससे परिणाम तैयार किए जाने में देरी न हो। परीक्षाफल 25 अप्रैल के बाद इसी माह में ही किसी भी दिन घोषित किए जाने की तैयारी है।