Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Board Result 2026 Highlights: यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में बेटियां टॉपर

    Updated: Thu, 23 Apr 2026 09:38 PM (IST)

    Live UP Board 10th 12th Result 2026: यूपी बोर्ड 2026 का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। यूपी बोर्ड की वर्ष 2026 के परीक्षा परिणाम में हाईस्कू ...और पढ़ें

    Live UP Board 10th 12th Result 2026 Updates |

    Live UP Board 10th 12th Result 2026 Updates |

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/प्रयागराज। UPMSP Result 2026 | UP Board 10th 12th Result Out 2026 | यूपी बोर्ड (UPMSP) 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज शाम 4 बजे जारी हो गया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आधिकारिक वेबसाइटों upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर परिणाम घोषित कर दिया।

    यूपी बोर्ड की वर्ष 2026 के परीक्षा परिणाम में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में सीतापुर टॉप पर है। हाईस्कूल में बाराबंकी की एक छात्रा ने समान अंक हासिल कर प्रदेश में सीतापुर के साथ संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया है। हाईस्कूल में बाबूराम सावित्री देवी इंटर कालेज शेखपुर बिलौली बाजार पहला सीतापुर की कशिश वर्मा और द माडर्न एकेडमी इंटर कॉलेज जैदपुर बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने संयुक्त रूप से 97.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में टाप किया है।

    दूसरे स्थान पर 97.50 प्रतिशत अंक के साथ बाराबंकी के द माडर्न एकेडमी इंटर कालेज की ही छात्रा अदिति है। तीसरा स्थान 97.33 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से बाबूराम सावित्री देवी इंटर कालेज शेखपुर बिलौली बाजार पहला सीतापुर की अर्पिता, लार्ड कृष्णा पब्लिक हाईस्कूल उल्दन झांसी के ऋषभ साहू और द माडर्न एकेडमी इंटर कालेज जैदपुर बाराबंकी की परी वर्मा ने हासिल किया है।

    इसके अलावा इंटरमीडिएट में बाबूराम सावित्री देवी इंटर कालेज शेखपुर बिलौली बाजार पहला सीतापुर की शिखा वर्मा ने 97.60 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में टाप किया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सभापति/माध्यमिक शिक्षा निदेशक डा. महेंद्र देव ने यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह के साथ गुरुवार को यूपी बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट का परीक्षाफल घोषित किया।

    खबरें और भी

    इंटरमीडिएट में दूसरा स्थान संयुक्त रूप से 97.20 प्रतिशत अंकों के साथ सर्वोदय जनकल्याण इंटर कालेज खेड़ा बरेली की नंदिनी गुप्ता तथा महारानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इंटर कालेज बाराबंकी की श्रिया वर्मा ने हासिल किया है। तीसरे स्थान पर सर्वोदय जनता कल्याण इंटर कालेज खेड़ा बरेली की सुरभि यादव एवं महारानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इंटर कॉलेज बाराबंकी की पूजा पाल हैं, जिन्हें संयुक्त रूप से 97 प्रतिशत अंक मिले हैं।

    परीक्षाफल के साथ जारी की गई प्रदेश स्तरीय टाप-10 मेरिट सूची में हाईस्कूल में 117 छात्र-छात्राएं हैं, जबकि इंटरमीडिएट की सूची में 23 छात्र-छात्राओं के नाम हैं। हाईस्कूल में कुल 90.42 व इंटरमीडिएट में 80.38 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। हाईस्कूल में बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.30 तथा बालिकाओं का 93.76 प्रतिशत है। इसी तरह इंटरमीडिएट में बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 75.04 तथा बालिकाओं का 86.32 है।