UP Board Result 2026 : इंटरमीडिएट में लखनऊ और हाईस्कूल में भदोही सर्वश्रेष्ठ, टॉप 5 जिलों की सूची
UP Board Result 2026 यूपी बोर्ड के परिणामों में इंटरमीडिएट में लखनऊ और हाईस्कूल में भदोही ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। कई जिलों के प्रदर्शन में बड ...और पढ़ें

UP Board Result 2026 इंटर में लखनऊ और हाईस्कूल में भदोही के सिर पर सर्वश्रेष्ठ जिले का ताज सजा।
HighLights
पिछले वर्ष 48वें स्थान पर था लखनऊ, लंबी छलांग लगा बना नंबर वन
हाईस्कूल में पांच स्थान की छलांग लगा भदोही पहले नंबर पर पहुंचा
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। UP Board Result 2026 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी परिणाम में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के जिलेवार प्रदर्शन में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इंटर में लखनऊ और हाईस्कूल में भदोही के सिर पर सर्वश्रेष्ठ जिले का ताज सजा।
48 स्थान की छलांग लगाकर नंबर वन बना लखनऊ
लखनऊ 48 स्थान की छलांग लगाकर नंबर वन बन गया। लखनऊ के 51132 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 49547 परीक्षा में शामिल हुए और इनमें 44183 सफल हुए। सफलता प्रतिशत 89.15 रहा, जबकि पिछले वर्ष उत्तीर्ण प्रतिशत 81.17 था। यानी करीब आठ प्रतिशत परिणाम बेहतर हुआ।
इंटर में अमेठी व अमरोहा क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर
इंटरमीडिएट में दूसरे स्थान पर अमेठी 88.96 प्रतिशत, तीसरे स्थान पर अमरोहा 88.87 प्रतिशत, चौथे स्थान पर गोंडा 88.82 प्रतिशत और पांचवें स्थान पर चित्रकूट 88.39 प्रतिशत रहा। पिछले वर्ष अमेठी पहले, अमरोहा दूसरे, गोंडा 56वें और चित्रकूट सातवें स्थान पर था।
हाईस्कूल में प्रयागराज तीसरे स्थान पर
हाईस्कूल की वरीयता सूची की बात करें तो भदोही 95.78 उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ पांच स्थान की छलांग लगाकर सिरमौर बना। दूसरे स्थान पर आगरा 95.40 प्रतिशत, तीसरे स्थान पर प्रयागराज 95.36 प्रतिशत, चौथे स्थान पर कानपुर नगर 95.20 प्रतिशत, पांचवें स्थान पर 93.99 उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ कुशीनगर रहा।
खबरें और भी
प्रयागराज का सुधरा प्रदर्शन
UP Board Result 2026 प्रयागराज का प्रदर्शन सुधरा है और वह पिछले वर्ष सातवें स्थान से तीसरे स्थान पर आया है। हाईस्कूल में अमरोहा 15वें स्थान से छठवें स्थान पर, मेरठ नवें स्थान से सातवें स्थान पर है। हालांकि इंटरमीडिएट में प्रयागराज का प्रदर्शन खराब हुआ है।
इन जिलों की स्थिति
यूपी बोर्ड के मुख्यालय वाले शहर प्रयागराज को वर्ष 2026 के परिणाम में 71वां स्थान मिला, जबकि वर्ष 2025 में यह 37वें स्थान पर था। इंटरमीडिएट में गोरखपुर 23वें से 59वें नंबर पर लुढ़क गया तो हाईस्कूल में गोरखपुर 62वें स्थान पर है। उधर अमेठी इंटर में भले ही दूसरे स्थान पर रहा, लेकिन हाईस्कूल में खराब प्रदर्शन के साथ 70वें स्थान पर है।
इंटर में चित्रकूट पांचवें स्थान पर
UP Board Result 2026 दूसरी ओर यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में चित्रकूट पांचवें स्थान पर है, लेकिन हाईस्कूल में यह 68वें स्थान पर है। इंटर में फतेहपुर छठवें स्थान पर तो हाईस्कूल की जिला वरीयता सूची में 18वें स्थान पर है।
हाईस्कूल टाप-फाइव जिले
जिला- उत्तीर्ण प्रतिशत
भदोही- 95.78
आगरा- 95.40
प्रयागराज- 95.36
कानपुर नगर- 95.20
कुशीनगर- 93.99
इंटर टाप फाइव जिले
जिला- उत्तीर्ण प्रतिशत
लखनऊ- 89.17
अमेठी- 88.96
अमरोहा- 88.87
गोंडा- 88.82
चित्रकूट- 88.39