Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Crime: प्रयागराज में दिनदहाड़े प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, भूमि विवाद में हत्याकांड से फैली सनसनी

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
    Updated: Sun, 15 Oct 2023 10:42 AM (IST)

    Prayagraj News पितृ विसर्जन पर गंगा स्नान करने जा रहे 48 वर्षीय प्रापर्टी डीलर सत्यपाल उर्फ बाबा लाल की शनिवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। दिनदहाड ...और पढ़ें

    UP Crime: प्रयागराज में दिनदहाड़े प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, भूमि विवाद में हत्याकांड से फैली सनसनी
    UP Crime: प्रयागराज में दिनदहाड़े प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, भूमि विवाद में हत्याकांड से फैली सनसनी

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। पितृ विसर्जन पर गंगा स्नान करने जा रहे 48 वर्षीय प्रापर्टी डीलर सत्यपाल उर्फ बाबा लाल की शनिवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े और सरेराह वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार युवक भाग निकले। कत्ल का कारण भूमि विवाद बताया गया है।

    मामले में सत्यपाल की पत्नी दीपमाला ने उस्तापुर महमूदाबाद निवासी शिवकुमार उर्फ ननका उसके भाई राजकुमार उर्फ हकड़ू, मम्फोर्डगंज के नीरज व पांच अज्ञात पर केस दर्ज कराया है। झूंसी थाना क्षेत्र के नैका गांव निवासी सत्यपाल प्रापर्टी डीलिंग के साथ ईंट-बालू का भी कारोबार करता था।

    हत्यारोपित मौके से फरार

    शनिवार सुबह करीब सात बजे वह अपने भतीजे मंजीत के साथ गंगा स्नान करने के लिए छतनाग घाट जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान शिवकुमार अपने साथियों के साथ बाइक से आया और सत्यपाल के सिर पर तमंचे से गोली मार दी। इससे सत्यपाल जमीन पर गिर पड़े तो हत्यारोपित वहां से भाग निकले। सत्यपाल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    इसे भी पढ़ें: माफिया मुख्तार अंसारी और बेटे के खिलाफ ईडी की कार्रवाई, गाजीपुर और मऊ में 73 लाख की संपत्ति कुर्क

    उधर, दिनदहाड़े हुई हत्या से परिवार समेत अन्य लोगों ने हंगामा करने का प्रयास किया, लेकिन बुजुर्गों ने शांत करा दिया। दीपमाला का यह भी आरोप है कि उस्तापुर महमूदाबाद में उनकी पैतृक जमीन है, जिस पर विपक्षी जबरन कब्जा करना चाहते थे। विरोध पर पति की हत्या की गई। झूंसी थानाध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीम दबिश दे रही है।

    खबरें और भी