विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज में बोले- भारत विश्व गुरु और विकसित राष्ट्र बनकर रहेगा

By Jagran News Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Tue, 16 Dec 2025 02:06 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में कहा कि भारत विश्व गुरु और विकसित राष्ट्र बनकर ...और पढ़ें

वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर प्रयागराज के भारत स्काउट एंड गाइड इंटर कालेज में आयोजित विजय दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। जागरण

वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर प्रयागराज के भारत स्काउट एंड गाइड इंटर कालेज में आयोजित विजय दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। जागरण

HighLights

  1. वंदे मातरम का जाप करेगा अखंड भारत का सपना पूरा

  2. 5000 से ज्यादा बच्चों ने एक साथ गाया राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को प्रयागराज में हैं। उन्होंने कहा कि 16 दिसंबर भारत की पाकिस्तान पर जीत और तिरंगे के मान-सम्मान का दिवस है। एलान किया कि 16 दिसंबर 2047 में भारत विकसित राष्ट्र होगा और इसका संचालन युवाओं के हाथों में होगा। उन्होंने वंदे मातरम को भारत  की आजादी की लड़ाई का महामंत्र बताया और कहा कि देश की शाश्वत शाश्वत चेतना है। ‌

विजय दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए केशव  

डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु और विकसित राष्ट्र बनकर रहेगा। वह मंगलवार को वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर भारत स्काउट एंड गाइड इंटर कालेज में विजय दिवस कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। 

vande matram samuhik gayan

सरदार पटेल ने 565 रियासतों को देश का हिस्सा बनाया

डिप्टी सीएम ने कहा कि सरदार पटेल ने 565 रियासतों को भारत का हिस्सा बनाया। उनकी 150 वीं जयंती है। भगवान बिरसा मुंडा की भी 150वीं जयंती है। यह जय श्रीराम का महामंत्र सिद्ध हो गया और अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो गया। उन्होंने युवाओं से कहा कि वंदे मातरम का मंत्र पढ़ते रहें और जल्द ही देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ेगा। एक भारत श्रेष्ठ भारत का सपना होने से कोई रोक नहीं सकता है। उन्होंने कहा,' आप वंदे मातरम का जाप करिए, अखंड भारत का सपना पूरा होगा।'

वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर सामूहिक गान 

 राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के मौके पर कार्यक्रम में सामूहिक वंदे मातरम का आयोजन किया गया था।‌ भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 में हुई जंग में भारत की जीत के मौके पर हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान की ओर से सामूहिक वंदे मातरम गान का यह आयोजन भारत स्काउट एंड गाइड इंटर कॉलेज मम्फोर्डगंज में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 5000 से ज्यादा बच्चों ने एक साथ राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गाया।

ये विशिष्टजन रहे उपस्थित 

इस मौके पर भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पित और देशभक्ति के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान रखने वाली पदम्श्री डॉ. सोमा घोष भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएचयू के पूर्व कुलपति और हिंदू अध्यात्मिक सेवा संस्थान पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के अध्यक्ष प्रोफेसर गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने की। मुख्य वक्ता के रूप में हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान गुणवंत सिंह कोठारी भी मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।