यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अपराधियों के खिलाफ एक्शन में UP पुलिस, अब 'ऑपरेशन जिराफ' पता लगाएगा माफिया की प्रापर्टी; ये है पूरा प्लान
उत्तर प्रदेश में माफिया व भू- माफिया के खिलाफ यूपी पुलिस एक्शन में है। इन पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस अलग- अलग तरकीब निकाल रही है। इसी क्रम में अब अपर ...और पढ़ें

HighLights
- संगठित अपराध पर अंकुश लगाने को पुलिस की मुहिम तेज
- तीनों जोन के डीसीपी करेंगे ऑपरेशन जिराफ की निगरानी
- सरकारी और गरीब की प्रापर्टी को हथियाने का प्रयास कर रहे माफिया
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। माफिया, भू-माफिया समेत अन्य अपराधी की नामी, बेनामी और अवैध संपत्ति का पता लगाकर कुर्क करने के लिए पुलिस ने ऑपरेशन जिराफ शुरू किया है। इसके तहत संगठित अपराध, माफिया और उनके गुर्गों पर अंकुश लगाने का काम किया जाएगा। खासकर भू- माफिया के खिलाफ कार्रवाई होगी। तीनों जोन के डीसीपी इसकी निगरानी करेंगे।
माफिया अतीक की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश
कुछ लोग माफिया अतीक की जमीन पर भी कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। जबकि कई माफिया सरकारी और गरीब की प्रापर्टी को जबरन हथियाने का प्रयास कर रहे हैं। अब ऑपरेशन जिराफ के तहत ऐसे लोगों को करवाई की जद में लाया जाएगा। इसके साथ ही गैंगस्टर और कुख्यात अपराधियों, शूटर के बारे में भी पता लगाकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
शुरू हो चुका है ऑपरेशन जिराफ
पुलिस सूत्रों का कहना है कि ऑपरेशन जिराफ शुरू हो चुका है। इसके तहत माफिया अतीक की कई बेनामी प्रॉपर्टी भी चिह्नित की गई है। जबकि झूंसी में एक माफिया की गिरफ्तारी की गई है और विभिन्न विभागों से उसके कनेक्शन को खंगाला जा रहा है। इसी ऑपरेशन के तहत शाहगंज में बंगाली होटल में अतीक का हिस्सा होना का पता लगाया गया है। मिनहाजपुर में अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन के नाम पर प्लाट की जानकारी जुटा ली गई है, जिसे कुर्क करने की तैयारी चल रही हैं।
यह भी पढ़ें, Prayagraj News: एयर शो के लिए संवरने लगा संगम, राज्यपाल और सीएम के आने का कार्यक्रम तय; तैयारी तेज
जिराफ की तरह करेगा खोजबीन
ऑपरेशन का नाम जिराफ से इसलिए जोड़कर रखा गया है कि उसकी लंबाई अधिक होती है। वह अपने आसपास की चीजों को बहुत आसानी से देखकर जान लेता है। उसकी लंबाई और गर्दन की ऊंचाई को ध्यान में रखते हुए आपरेशन जिराफ रखा गया। माना गया है कि पुलिस भी जिराफ की लंबी गर्दन की तरह माफिया और गैंगस्टरों पर नज़र रखेगी और सबूत जुटाकर लगाम लगाएगी।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें, Jaunpur News: जौनपुर में शाहगंज के उपजिलाधिकारी के खिलाफ हाईकोर्ट का वारंट, जानिए क्या है पूरा मामला
सिविल लाइंस में माफिया की जमीन पर भी हो रहा कब्जा
माफिया अतीक अहमद ने ऐसे-ऐसे स्थानों पर जमीन अपने नाम पर बनाई है, जहां पर कुछ लोग सिर्फ जमीन खरीदने की कल्पना ही कर सकते हैं। माफिया की मौत के बाद उसकी प्रमुख स्थानों पर जमीन कहां-कहां है, उसके खास लोग ही जानते हैं। अब यही खास लोग उसकी करोड़ों की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। चर्चा है कि माफिया अतीक के नाम से पत्थर गिरजाघर से हाई कोर्ट की ओर जाने वाले रास्ते के पास लगभग 10 बिस्वा जमीन है। इस जमीन पर माफिया के करीबी व उसके गिरोह के लोग धीरे-धीरे कब्जा करते जा रहे हैं।