Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP TET Result 2026 : शिक्षक पात्रता परिणाम जुलाई अंत तक आने की उम्मीद, 17.70 लाख अभ्यर्थियों को है परिणाम का इंतजार

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sun, 12 Jul 2026 08:39 PM (IST)

    UP TET Result 2026 उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) का परिणाम जुलाई अंत तक आने की उम्मीद है। 17.70 लाख अभ्यर्थियों को अपने परिणाम का ब ...और पढ़ें

    UP TET Result 2026 लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार इसी माह खत्म हो सकता है।

    UP TET Result 2026 लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार इसी माह खत्म हो सकता है।

    HighLights

    1. 20 जुलाई तक ORM सीटों के मूल्यांकन कार्य पूरा करने का लक्ष्य

    2. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने परीक्षा आयोजित कराई है

    राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। UP TET Result 2026 उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी)-2026 का परिणाम जुलाई अंत तक आने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से ओएमआर शीटों के मूल्यांकन का कार्य तेजी से कराया जा रहा है और 20 जुलाई तक इसे पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आयोग जुलाई के अंतिम सप्ताह तक परीक्षा जारी करने का लक्ष्य लेकर चल रहा है, ऐसे में 17.70 लाख अभ्यर्थियों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है।

    आपत्तियों का कराया जा रहा निस्तारण  

    आयोग के सूत्रों के अनुसार मूल्यांकन के साथ अभ्यर्थियों की आपत्तियों का भी विषय विशेषज्ञों की समिति से निस्तारण कराया जा रहा है। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षाओं के विभिन्न विषयों की उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा पूरी होने के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की जाएगी। इसके आधार पर परिणाम तैयार होगा। यदि किसी प्रकार की तकनीकी या प्रशासनिक बाधा नहीं आई तो जुलाई के अंतिम सप्ताह में अभ्यर्थियों का लंबा इंतजार समाप्त होने की संभावना है।

    उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 87.25% उपस्थिति 

    इस वर्ष यूपी-टीईटी में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा दो जुलाई की दोनों पालियों तथा तीन जुलाई की पहली पाली में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए 12,11,459 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 10,57,055 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। इस प्रकार उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 87.25 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।

    प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 91.12 % एटेंडेंस 

    UP TET Result 2026 प्राथमिक स्तर की परीक्षा तीन जुलाई की दूसरी पाली और चार जुलाई की पहली पाली में संपन्न हुई। इसके लिए 7,83,202 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 7,13,659 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 91.12 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई, जो उच्च प्राथमिक स्तर की तुलना में अधिक रही। दोनों स्तरों की परीक्षाओं को मिलाकर कुल 17,70,714 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए हैं। अब सभी की निगाहें आयोग की ओर से जारी किए जाने वाले परिणाम पर टिकी हैं।

    खबरें और भी