Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP TGT Exam : 3539 पदों की टीजीटी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से करें डाउनलोड

    By Awadhesh Pandey Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sat, 30 May 2026 08:30 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने 3 और 4 जून को होने वाली प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। अभ्यर ...और पढ़ें

    UP TGT Exam उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की वेबसाइट पर प्रवेश पत्र उपलब्ध है।

    UP TGT Exam उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की वेबसाइट पर प्रवेश पत्र उपलब्ध है।

    HighLights

    1. आवेदन संख्या अंकित कर शिक्षा सेवा चयन आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड करें

    2. तीन और चार जून को आयोजित की जाएगी प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक भर्ती परीक्षा 

    राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। UP TGT Exam उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने तीन व चार जून को होने वाली विज्ञापन संख्या-01/2022 की प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट https://www.upessc.up.gov.in पर प्रदर्शित टीजीटी एडमिट कार्ड पर क्लिक कर अपना आवेदन संख्या या मोबाइल नंबर अंकित कर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

    प्रदेश के 36 जिलों 614 परीक्षा केंद्र 

    3539 पदों की परीक्षा के लिए प्रदेश के सभी 18 मंडल मुख्यालयों के साथ प्रत्येक मंडल से एक अन्य जिले को मिलाकर कुल 36 जिलों में 614 केंद्र बनाए गए हैं। इस भर्ती परीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने जनवरी 2022 में आनलाइन आवेदन लिए गए थे। इसमें 8,68,531 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे।

    दो पालियों में होगी परीक्षा  

    अब यह परीक्षा उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग करा रहा है। परीक्षा दोनों दिन दो पालियों में कराई जाएगी। आयोग के अनुसार पहली पाली की परीक्षा का समय सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा दूसरी पाली का समय दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक निर्धारित है। पहले दिन यानी तीन जून को विज्ञान, गणित, हिंदी, उर्दू, सामाजिक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, कृषि एवं संगीत गायन विषय की परीक्षा होगी।

    23 मई को वेबसाइट पर जारी हुई जानकारी  

    UP TGT Exam चार जून को जीव विज्ञान, अंग्रेजी, गृह विज्ञान, संस्कृत, संगीत वादन, वाणिज्य एवं कला विषय की परीक्षा कराई जाएगी। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार के निर्देश पर आयोग की ओर से परीक्षा जनपद के संबंध में विस्तृत जानकारी 23 मई को वेबसाइट पर जारी की गई थी। अब निर्धारित तिथि पर प्रवेशपत्र उपलब्ध करा दिए गए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- अब पिकनिक और बरात के लिए बुक कर सकेंगे आधुनिक इलेक्ट्रिक बस, UPSRTC ने निर्धारित किया किराया व दूरी

    यह भी पढ़ें- देशभर के रेलवे पुलों व संवेदनशील स्थलों पर 24 घंटे तैनात रहेंगे 'स्थायी पहरेदार', यात्रियों की सुरक्षा को नदी के जलस्तर व ट्रैक पर रखेंगे नजर