TGT-PGT भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का शिक्षा निदेशालय में धरना शुरू, पुरानी नियमावली की कर रहे मांग
टीजीटी-पीजीटी भर्ती में पुरानी नियमावली के तहत एक अवसर दिए जाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने प्रयागराज के शिक्षा ...और पढ़ें

टीजीटी-पीजीटी भर्ती में पुरानी नियमावली से भर्ती की मांग को लेकर शिक्षा निदेशालय, प्रयागराज में धरना देते अभ्यर्थी। जागरण
HighLights
पुरानी नियमावली के तहत इस भर्ती में एक अवसर की मांग रहे
प्रयागराज के प्रशासनिक अधिकारियों से ठोस आश्वासन नहीं मिला था
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। टीजीटी-पीजीटी भर्ती में पुरानी नियमावली के तहत एक अवसर दिए जाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज हो गया है। अपनी मांगों को लेकर अभ्यर्थियों ने सोमवार को शिक्षा निदेशालय पर धरना शुरू कर दिया है।
आज से आंदोलन करने की दी थी चेतावनी
इससे पहले अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम सिटी और सिटी मजिस्ट्रेट से मुलाकात कर अपनी मांगें रखीं, लेकिन उनके मुताबिक अधिकारियों की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला था। इसके बाद छात्रों ने सोमवार से आंदोलन की चेतावनी दी थी।
काफी समय से कर रहे संघर्ष, सकारात्मक निर्णय नहीं
तय तिथि पर आज 26 अक्टूबर को अभ्यर्थी शिक्षा निदेशालय पहुंचे और धरना शुरू कर दिया। अभ्यर्थियों का कहना है कि टीजीटी भर्ती के लिए नई नियमावली के तहत नोटिस जारी होने से पुरानी नियमावली के अनुसार एक अवसर मिलने की उनकी उम्मीदों पर सवाल खड़े हो गए हैं। वे लंबे समय से इस मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ है।
अभ्यर्थीं भविष्य को लेकर चिंतित
आंदोलन का नेतृत्व कर रहे आशुतोष पांडेय ने कहा कि अभ्यर्थी अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। उनकी मांग है कि भर्ती प्रक्रिया में पुरानी नियमावली के तहत शामिल होने का एक अवसर दिया जाए, ताकि उन्हें अपनी बात रखने और भर्ती में शामिल होने का मौका मिल सके।
आंदोलन और व्यापक करने की चेतावनी दी
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन के समक्ष अपनी समस्या रखने के बावजूद अभ्यर्थियों को संतोषजनक जवाब नहीं मिला। अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। आंदोलन मांगों पर सुनवाई और पुरानी नियमावली के तहत एक अवसर दिए जाने के संबंध में ठोस निर्णय होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।