UP TGT Recruitment : टीजीटी भर्ती में हिंदी बालक वर्ग के सर्वाधिक 2,539 पद, तीन विषयों में केवल एक-एक
UP TGT Recruitment शिक्षा निदेशालय ने उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग को टीजीटी और पीजीटी के रिक्त पदों का ऑनलाइन विवरण भेजा है। टीजीटी बालक वर्ग में हिंदी ...और पढ़ें

UP TGT Recruitment : 20 विषयों की 17,740 रिक्तियों का शिक्षा निदेशालय ने ऑनलाइन विवरण भेजा है।
HighLights
शिक्षा निदेशालय ने 20 विषयों की 17,740 रिक्तियों का भेजा है ऑनलाइन विवरण
रिक्त पदों पर आई आपत्तियां दूर होने पर शिक्षा सेवा चयन आयोग जारी करेगा विज्ञापन
अवधेश पाण्डेय, जागरण, प्रयागराज। UP TGT Recruitment अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों के लिए प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) एवं प्रवक्ता संवर्ग (पीजीटी) के रिक्त पदों का विवरण (अधियाचन) शिक्षा निदेशालय ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के पोर्टल पर ऑनलाइन भेजा है। इसमें टीजीटी के 20 तथा पीजीटी के 34 विषय शामिल हैं, जिनके रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि अधियाचन विषयवार बालक और बालिका वर्ग के लिए अलग-अलग भेजा गया है। टीजीटी बालक वर्ग में हिंदी विषय में सबसे ज्यादा 2,539 पद हैं। सबसे कम एक-एक पद बांग्ला, फारसी और गुजराती विषय में हैं।
माध्यमिक और उच्च शिक्षा निदेशालय ने शिक्षकों के अलग-अलग पदों पर भर्तियां करने के लिए ऑनलाइन माध्यम से अधियाचन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को भेजा है। इसमें टीजीटी के 20 विषयों को मिलाकर कुल 17,740 पद रिक्त हैं। हिंदी विषय में सर्वाधिक रिक्ति के बाद अंग्रेजी विषय (2,340 पद) इस मामले में दूसरे नंबर पर है। इस क्रम में विज्ञान में 2278, सामाजिक विज्ञान में 2,265 तथा गणित में 2,188 पद रिक्त हैं।
इसके विपरीत, सबसे कम रिक्त पद वाले विषयों में बांग्ला, फारसी, गुजराती हैं, जिसमें केवल एक-एक पद हैं। इसके बाद सबसे कम पद वाले विषयों में सिलाई में 14 पद, शारीरिक शिक्षा में 16 पद हैं। इसके अलावा पीजीटी के लिए 34 विषयों के अधियाचनों के परीक्षण के बाद विषयवार भर्ती परीक्षा के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा।
UP TGT Recruitment कुछ रिक्त पदों पर आयोग को विद्यालय प्रबंधतंत्र की ओर से शिकायत मिली है कि उनके यहां समायोजन से पद भर चुका है। इस तरह की शिकायतों का आयोग परीक्षण कराने के बाद आवश्यक होने पर निदेशालय से स्पष्टता मांगेगा।