Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UPESSC PGT Exam 2022 : यूपी के 319 केंद्रों पर पीजीटी भर्ती परीक्षा 9 व 10 मई को, जिलों में पहुंचे 17 प्रेक्षक

    By Awadhesh Pandey Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Fri, 08 May 2026 07:41 PM (IST)

    UPESSC PGT Exam 2022 उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग की आयोजित प्रवक्ता संवर्ग (पीजीटी) भर्ती परीक्षा 8 मई से 319 केंद्रों पर शुरू होगी। लखनऊ के 10 केंद्रों ...और पढ़ें

    UPESSC PGT Exam 2022 परीक्षा की निगरानी के लिए परीक्षा वाले जनपद में एक-एक पर्यवेक्षक पहुंच गए हैं।

    UPESSC PGT Exam 2022 परीक्षा की निगरानी के लिए परीक्षा वाले जनपद में एक-एक पर्यवेक्षक पहुंच गए हैं।

    HighLights

    1. पायलट प्रोजेक्ट के तहत लखनऊ के 10 केंद्रों पर परीक्षा खत्म होते ही स्कैन की जाएंगी ओएमआर शीट

    2. इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड रूम से होगी केंद्रों की मॉनिटरिंग, AI आधारित सीसीटीवी निगरानी में होगी परीक्षा

    राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। UPESSC PGT Exam 2022 एडेड माध्यमिक विद्यालयों के लिए वर्ष 2022 की दो दिवसीय प्रवक्ता संवर्ग (पीजीटी) भर्ती परीक्षा कल शनिवार आठ मई से शुरू होगी। इसके लिए देवीपाटन मंडल को छोड़कर शेष 17 मंडल मुख्यालय के जिलों में कुल 319 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

    9 और 10 मई को होगी परीक्षा 

    UPESSC PGT Exam 2022 परीक्षा की निगरानी के लिए परीक्षा वाले जनपद में एक-एक पर्यवेक्षक पहुंच गए हैं।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग 9 और 10 मई को दो पालियों में परीक्षा कराएगा। पायलट प्रोजेक्ट के तहत लखनऊ जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर ओएमआर शीट परीक्षा खत्म होते ही स्कैन की जाएगी।

    दो पालियों में परीक्षा आयोजित होगी

    चार बार तिथि घोषित होने के बाद स्थगित की गई 624 पदों की इस परीक्षा के लिए 4,64,605 पंजीकृत हैं। पाली का समय सुवह 9.30 बजे से 11.30 बजे तथा दूसरी पाली का दोपहर 2.30 से 4.30 बजे है। पहले दिन नौ विषयों की परीक्षा होगी।

     

    इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड रूम से परीक्षा केंद्रों की निगरानी

    सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डाॅ. प्रशांत कुमार ने परीक्षा तैयारियों की समीक्षा की है। केंद्रों की आनलाइन निगरानी आयोग में बनाए गए इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड रूम से होगी। इसके लिए एआई आधारित सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिलाधिकारी और पुलिस अधिकारी भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। परीक्षार्थियों के लिए जारी निर्देश में बताया गया है कि परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। किसी अभ्यर्थी को अंतिम आधे घंटे में कक्षा से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    खबरें और भी

    गलत उत्तर अंकित करने पर निगेटिव मार्किंग नहीं

    UPESSC PGT Exam 2022 शिक्षा सेवा चयन आयोग ने निर्देश में यह स्पष्ट किया है कि वस्तुनिष्ठ प्रश्नपत्रों में उम्मीदवार द्वारा दिए गए गलत उत्तरों पर कोई दंड नहीं है। प्रत्येक प्रश्न के चार वैकल्पिक उत्तर रहेंगे। एक से अधिक उत्तर देने पर इसे गलत उत्तर माना जाएगा।

    नकल सामग्री मिली तो आगामी परीक्षा से भी वंचित

    यदि किसी अभ्यर्थी के पास परीक्षा के दौरान नकल से संबंधित सामग्री पाई जाती है तो उसे न केवल इस परीक्षा से बल्कि आयोग की आगामी परीक्षाओं और चयन प्रक्रियाओं से भी वंचित (डिबार) किया जा सकता है, भले ही उस सामग्री का उपयोग नकल करने के उद्देश्य से किया गया हो या नहीं। अनुचित साधनों के प्रयोग पर सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम-2024 के तहत कार्रवाई होगी।