UPPSC Assistant Registrar Exam 2024 : सहायक कुलसचिव लिखित परीक्षा परिणाम घोषित, 138 अभ्यर्थी देंगे साक्षात्कार
UPPSC Assistant Registrar उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने विश्वविद्यालय सेवा सहायक कुलसचिव परीक्षा-2024 का परिणाम घोषित कर दिया है। 39 पदों के सापेक्ष 1 ...और पढ़ें

UPPSC Assistant Registrar सहायक कुलसचिव परीक्षा परिणाम घोषित, 138 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए चयनित हुए हैं।
HighLights
39 पदों के लिए 27 व 28 अप्रैल 2025 को हुई थी लिखित परीक्षा
यूपीपीएससी ने उप्र विश्वविद्यालय सेवा सहायक कुलसचिव परीक्षा कराई थी
राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। UPPSC Assistant Registrar Exam 2024 उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय (केन्द्रीयित) सेवा सहायक कुलसचिव परीक्षा-2024 का परीक्षाफल घोषित कर दिया है। सहायक कुलसचिव पद की कुल 39 रिक्तियों के सापेक्ष 138 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए औपबंधिक रूप से सफल घोषित किया गया है।
प्रयागराज में हुई थी परीक्षा
UPPSC Assistant Registrar Exam 2024 सहायक कुलसचिव-2024 लिखित परीक्षा 27 व 28 अप्रैल 2025 को प्रयागराज में संपन्न हुई थी। इसमें लिखित परीक्षा में कुल 1841 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसमें 138 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चुना गया है।
साक्षात्कार के बाद अंतिम चयन
UPPSC Assistant Registrar Exam 2024 आयोग ने स्पष्ट किया है कि अंतिम चयन साक्षात्कार के बाद ही घोषित किया जाएगा। साथ ही क्षैतिज आरक्षण (महिला श्रेणी) के तहत उत्तर प्रदेश के बाहर की महिला अभ्यर्थियों का परीक्षाफल, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा योजित विशेष अपील में उच्च न्यायालय द्वारा पारित अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा। यानी इस श्रेणी से जुड़े परिणाम न्यायालय के अंतिम आदेश के अनुरूप ही मान्य होंगे। इसके अतिरिक्त आयोग ने सूचना का अधिकार के तहत प्राप्तांक, कट-आफ अंक आदि से संबंधित सूचनाओं के बारे में स्थिति स्पष्ट की है।
साक्षात्कार से संबंधित जानकारी जारी होगी
UPPSC Assistant Registrar Exam 2024 परीक्षा नियंत्रक हर्ष देव पांडेय के अनुसार इन सूचनाओं को अंतिम चयन परिणाम जारी होने के बाद ही उपलब्ध कराया जा सकेगा। इस कारण अंतिम परिणाम से पूर्व सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत इस विषय में प्राप्त प्रार्थना पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे और न ही उन पर विचार किया जाएगा। साक्षात्कार से संबंधित तिथि, स्थान और अन्य आवश्यक निर्देशों की जानकारी अलग से सूचना जारी कर दी जाएगी।