UPPSC GIC Lecturer Result 2025 : जीआइसी प्रवक्ता भर्ती के चार विषयों का परिणाम जारी, 7135 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए सफल
UPPSC GIC Lecturer Result 2025 उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने जीआईसी प्रवक्ता भर्ती के रसायन विज्ञान, गणित, अंग्रेजी और इतिहास विषयों की प्रारंभिक परीक ...और पढ़ें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज।
HighLights
रसायन विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, इतिहास की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम
14 जून को आयोजित की गई थी चारों विषयों की प्रारंभिक परीक्षा
राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। UPPSC GIC Lecturer Result 2025 उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने राजकीय इंटर कालेज (जीआईसी) प्रवक्ता (पुरुष/महिला) भर्ती परीक्षा-2025 के तहत चार विषयों रसायन विज्ञान, गणित, अंग्रेजी और इतिहास की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। 14 जून को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर इन विषयों में 7135 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए अस्थायी रूप से सफल घोषित किया गया है।
विषयवार शामिल परीक्षार्थियों की संख्या
आयोग के अनुसार इन चारों विषयों में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। रसायन विज्ञान में 23,702 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 9,938 परीक्षा में शामिल हुए। गणित विषय में 39,781 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 15,387 ने परीक्षा दी। अंग्रेजी विषय में 42,866 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें 16,683 उपस्थित रहे, जबकि इतिहास विषय में 35,862 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 14,184 ने परीक्षा में भाग लिया।
दिव्यांग आरक्षण के तहत रिक्त पदों की सूची जारी
रसायन विज्ञान में पुरुष वर्ग की 85 तथा महिला वर्ग की 62 रिक्तियों, गणित में पुरुष वर्ग की 94 और महिला वर्ग की 28 रिक्तियों, अंग्रेजी में पुरुष वर्ग की 100 तथा महिला वर्ग की 84 रिक्तियों के लिए परिणाम घोषित किया गया है। वहीं अंग्रेजी एवं इतिहास विषयों में दिव्यांग आरक्षण के अंतर्गत भी रिक्त पदों के लिए चयन सूची जारी की गई है।
विस्तृत जानकारी आयोग जारी करेगा
UPPSC GIC Lecturer Result 2025 प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर रसायन विज्ञान में 2,395, गणित में 853, अंग्रेजी में 2,571 तथा इतिहास में 1,586 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए सफल घोषित किया गया है। सफल अभ्यर्थियों के प्राप्तांक, कटआफ और मुख्य परीक्षा के आनलाइन आवेदन से संबंधित विस्तृत कार्यक्रम अलग से जारी किया जाएगा। आयोग के अनुसार सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के अंतर्गत इस परिणाम के संबंध में कोई प्रत्यावेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।