UPPSC LT Exam 2025 : एलटी की संस्कृत मुख्य परीक्षा के 176 आवेदन निरस्त, परीक्षार्थियों के अनुक्रमांक वेबसाइट पर जारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने एलटी परीक्षा-2025 के संस्कृत विषय की मुख्य परीक्षा के 176 आवेदन पत्र विभिन्न कारणों से निरस्त कर दिए हैं। इनमें ...और पढ़ें

UPPSC LT Exam 2025 संस्कृत विषय की मुख्य परीक्षा के 173 आवेदन पत्र निरस्त कर दिए हैं।
HighLights
निरस्त करने के कारण सहित लोक सेवा आयोग ने जारी किए हैं संबंधित अनुक्रमांक
जिन अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त हैं, वह आयोग में 17 तक दे सकते हैं प्रत्यावेदन
राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। UPPSC LT Exam 2025 सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी यानी एलटी (पुरुष/महिला शाखा) परीक्षा-2025 के संस्कृत विषय की मुख्य परीक्षा के 173 आवेदन पत्र उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने अलग-अलग कारणों से निरस्त कर दिए हैं। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के आवेदन पत्रों की स्क्रूटनी के बाद आयोग ने उन परीक्षार्थियों के अनुक्रमांक वेबसाइट पर जारी किए हैं, जिनके आवेदन निरस्त किए गए हैं।
आपत्ति पर 17 अप्रैल तक दें प्रत्यावेदन
UPPSC LT Exam 2025 जिन कारणों से निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई है, उसके विवरण उनके अनुक्रमांक के सामने अंकित किए गए हैं। इस संबंध में कोई आपत्ति होने पर अभ्यर्थियों को 17 अप्रैल तक प्रत्यावेदन देने का अवसर दिया गया है।
आयोग के अनुसचिव ने निरस्त के बताए कारण
UPPSC LT Exam 2025 आयोग के अनुसचिव शैलेंद्र सिंह की ओर से जारी सूचना के अनुसार सर्वाधिक 113 आवेदन पत्र इसलिए निरस्त किए हैं कि अभ्यर्थियों द्वारा मुख्य परीक्षा के लिए आनलाइन आवेदन पत्र की हार्ड कापी सभी शैक्षिक अभिलेखों के साथ निर्धारित अंतिम तिथि 18 मार्च तक लोक सेवा आयोग कार्यालय में प्राप्त नहीं कराया गया है।
यह भी जानें अभ्यर्थी
UPPSC LT Exam 2025 इस तरह इस भर्ती के विज्ञापन की शर्तों का उल्लंघन किया गया है। इसके अलावा तीन अभ्यर्थी आनलाइन दावे के आधार पर प्रारंभिक परीक्षा में केवल ग्रुप-1 (सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक) पद के लिए उत्तीर्ण हैं, लेकिन पद के लिए निर्धारित अनिवार्य शैक्षिक अर्हता नहीं है। इसी तरह 10 अभ्यर्थी ग्रुप-2 (विशिष्ट अध्यापक, स्पर्श दृष्टिबाधित) में उत्तीर्ण हैं, लेकिन अनिवार्य शैक्षिक अर्हता नहीं है।
खबरें और भी
एक महिला अभ्यर्थी का निरस्तीकरण
इसके अतिरिक्त एक महिला अभ्यर्थी द्वारा जेंडर पुरुष अंकित करने पर पुरुष संवर्ग में प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित होने के कारण निरस्तीकरण किया गया है। आयोग के निर्णय पर आपत्ति होने पर अभ्यर्थी 15 अप्रैल को शाम पांच बजे तक तथा इसके पूर्व उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को पंजीकृत डाक द्वारा अथवा आयोग के पूछताछ काउंटर पर अपना प्रत्यावेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।