Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    LT Grade Exam 2025 : एलटी ग्रेड संस्कृत की मुख्य परीक्षा का प्रवेशपत्र उप्र लोक सेवा आयोग ने जारी किया

    By Awadhesh Pandey Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sat, 18 Apr 2026 08:55 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने LT ग्रेड सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (पुरुष/महिला) मुख्य परीक्षा-2025 के संस्कृत विषय के प्रवेशपत्र ...और पढ़ें

    LT Grage Exam 2025 उप्र लोक सेवा आयोग ने मुख्य परीक्षा का प्रवेशपत्र जारी कर दिया है।

    LT Grage Exam 2025 उप्र लोक सेवा आयोग ने मुख्य परीक्षा का प्रवेशपत्र जारी कर दिया है।

    HighLights

    1. अभ्यर्थी अपने ओटीआर नंबर से आयोग की वेबसाइट से प्रवेशपत्र डाउनलोड करें 

    2. केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से 1.30 घंटा पूर्व प्रवेश दिया जाएगा अभ्यर्थियों को प्रवेश

    3. यह परीक्षा 23 अप्रैल को लखनऊ में सुबह 9.30 से 12.30 बजे तक आयोजित होगी

    राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। LT Grage Exam 2025 सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (पुरुष/महिला) मुख्य परीक्षा-2025 के अंतर्गत संस्कृत विषय के अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने इसे जारी किया है।

    लखनऊ में 23 अप्रैल को होगी परीक्षा  

    LT Grage Exam 2025 यूपी लोक सेवा आयोग की ओर से कहा गया है कि प्रवेशपत्र को अभ्यर्थी अपने ओटीआर नंबर के द्वारा आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 23 अप्रैल को लखनऊ में सुबह 9.30 से 12.30 बजे तक होगी।

    परीक्षा केंद्र में 45 मिनट पूर्व प्रवेश बंद होगा 

    LT Grage Exam 2025 अभ्यर्थियों को दो फोटो एवं आइडी प्रूफ की मूल एवं छायाप्रति अनिवार्य रूप से साथ रखना होगा। केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से 1.30 घंटा पूर्व प्रवेश दिया जाएगा और परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।