Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    LT Grade Teacher Recruitment : एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के शारीरिक शिक्षा की संशोधित उत्तरकुंजी UPPSC ने जारी की

    By Awadhesh Pandey Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sat, 07 Feb 2026 08:05 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के शारीरिक शिक्षा विषय की संशोधित उत्तर कुंजी जारी कर दी है। त्रुटि के कारण पहले ...और पढ़ें

    एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती की संशोधित उत्तर कुंजी जारी करने वाले UPPSC की फाइल फोटो।

    एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती की संशोधित उत्तर कुंजी जारी करने वाले UPPSC की फाइल फोटो। 

    HighLights

    1. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर 13 फरवरी तक उत्तर कुंजी देख सकेंगे अभ्यर्थी

    2. अभ्यर्थी 13 फरवरी तक आयोग के काउंटर या डाक से अपनी आपत्ति का प्रत्यावेदन उपलब्ध कराएं

    राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। LT Grade Teacher Recruitment उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी यानी एलटी ग्रेड (पुरुष/महिला) प्रारंभिक परीक्षा की संशोधित उत्तर कुंजी जारी की है।

    त्रुटि के कारण वेबसाइट से उत्तर कुंजी हटाया था

    LT Grade Teacher Recruitment 18 जनवरी को हुई इस विषय की परीक्षा से संबंधित प्रश्न/उत्तर 29 जनवरी को आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया गया था, लेकिन कतिपय लिपिकीय त्रुटि के प्रकाश में आने पर उसे वेबसाइट से हटा लिया गया था। अब परिमार्जन कर संबंधित प्रश्नपत्र को स्कैन कर प्रश्न एवं उनके उत्तर को 13 फरवरी तक के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है।

    आपत्ति दर्ज करा सकेंगे अभ्यर्थी : परीक्षा नियंत्रक

    LT Grade Teacher Recruitment परीक्षा नियंत्रक हर्ष देव पाण्डेय ने स्पष्ट किया है कि प्रश्नों के नीचे दिए गए विकल्पों में सही उत्तरों को हाइलाइट व अंडरलाइन (आयताकार खाने में) किया गया है। अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर कोई आपत्ति होने पर साक्ष्य के साथ 13 फरवरी शाम पांच बजे तक किसी भी कार्यदिवस में आयोग के काउंटर पर अथवा डाक से अपना प्रत्यावेदन उपलब्ध करा सकते हैं।

    आपत्ति के प्रत्यावेदन को वेबसाइट पर एक प्रारूप जारी 

    LT Grade Teacher Recruitment परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि आपत्ति को प्रत्यावेदन देने के लिए वेबसाइट पर एक प्रारूप जारी किया गया है। सामान्य अध्ययन (प्रश्न संख्या 01 से 30 तक) एवं शारीरिक शिक्षा विषय (प्रश्न संख्या 31 से 150 तक) के लिए अलग-अलग प्रत्यावेदन (एक साथ स्टेपल न हों) आयोग को एक ही बंद लिफाफे में परीक्षा नियंत्रक को संबोधित भेजना होगा।