Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UPPSC PCS 2024 मेन्स एग्जाम का रिजल्ट घोषित, 2719 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए हुए सफल

    Updated: Wed, 04 Feb 2026 10:28 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। कुल 947 रिक्तियो ...और पढ़ें

    UPPSC PCS 2024 मेन्स एग्जाम का रिजल्ट घोषित, 2719 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए हुए सफल

    UPPSC PCS 2024 मेन्स एग्जाम का रिजल्ट घोषित, 2719 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए हुए सफल

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा–2024 की मुख्य (लिखित) परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है।

    इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 24 प्रकार के पदों के लिए कुल 947 रिक्तियां घोषित हैं। इनमें से 60 रिक्तियां ऐसी हैं, जिन पर चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाना है। इन पदों का परिणाम अंतिम चयन परिणाम के साथ घोषित किया जाएगा।

    शेष 887 रिक्तियों के लिए चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा और साक्षात्कार दोनों के आधार पर होगी। इसके सापेक्ष आयोग ने 2,719 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया है।