विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UPPSC: सहायक अभियंता के 250 पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती, नवंबर में जारी हो सकता है नोटिफिकेशन

Published: Mon, 21 Oct 2024 08:22 AM (IST)

UPPSC सहायक अभियंता के 250 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। अधियाचन प्राप्त होने के बाद आयोग ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल किया गया ग्राफिक
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल किया गया ग्राफिक

HighLights

  1. उप्र लोक सेवा आयोग को मिला अधियाचन
  2. नवंबर में विज्ञापन जारी करने की तैयारी

राज्य ब्यूरो, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) सहायक अभियंता के कुल 250 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि भर्ती प्रक्रिया में आ रही तकनीकी अड़चनों को भी हल कर लिया गया है और रिक्त पदों का अधियाचन प्राप्त हो चुका है। ऐसे में दीपावली के आसपास आयोग सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा के लिए विज्ञापन जारी कर सकता है।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से जनवरी 2024 में जारी कैलेंडर में सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा और सम्मिलित राज्य कृषि सेवा परीक्षा के पाठ्यक्रम और परीक्षा योजना के संबंध में शासन के अनुमोदन के बाद ही भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करने की बात कही थी और स्पष्ट किया था कि ऐसा होने पर आरक्षित तिथियों में परीक्षा कराई जाएगी।

250 के करीब पहुंची पदों की संख्या

हालांकि बाद में सम्मिलित राज्य कृषि सेवा परीक्षा का विज्ञापन जारी हुआ था पर राज्य अभियंत्रण सेवा का विज्ञापन नहीं जारी किया गया था, उम्मीद थी कि इस भर्ती को लेकर अड़चन भी दूर हो जाएगी। आयोग को 100 पदों का पूर्व में ही अधियाचन मिल चुका था और इसके बाद विभिन्न विभागों द्वारा और नए पदों का अधियाचन भेजे जाने के बाद पदों की संख्या करीब 250 हो गई है।

भर्ती की इस नई प्रक्रिया में भी लोक निर्माण विभाग, आवास एवं शहरी नियोजन, नगर विकास विभाग, कृषि विभाग, आवास एवं विकास परिषद, भूगर्भ जल विभाग, लघु सिंचाई विभाग, औद्योगिक विकास विभाग, गृह (पुलिस) विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग जैसे विभिन्न विभागों में भर्तियों की उम्मीद है।

तीन साल बाद आएगी भर्ती

आयोग सूत्रों का कहना है कि पाठ्यक्रम और परीक्षा योजना का प्रकरण सुलझने के बाद अब विज्ञापन जारी करने की तैयारी है। उधर पीसी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2024 और आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा-2023 दिसंबर में कराने की चुनौती का सामना कर रहा आयोग वर्ष 2025 के कैलेंडर में राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा की तिथि घोषित करेगा। यह भर्ती तीन वर्ष बाद आएगी।

इससे पूर्व अगस्त 2021 में सहायक अभियंता के 283 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। इसमें सामान्य चयन के 271 पद और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में विशेष चयन के 12 पद शामिल थे। इसमें 92,787 अभ्यर्थियों ने आनलाइन आवेदन किया था।

इसे भी पढ़ें: पुलिस स्मृति दिवस आज, पुल‍िसकर्मि‍यों के ल‍िए बड़ी घोषणा कर सकते हैं सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ

इसे भी पढ़ें: महाकुंभ 2025: कुंभ क्षेत्र में श्रद्धालुओं को मिल सकती है स्लीपिंग पॉड्स की सुविधा, टेंडर प्रक्रिया पर हो रहा विचार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।