UPSSSC Recruitment : एडेड महाविद्यालयों में असिस्टेट प्रोफेसरों के 2107 पदों पर भर्ती होगी, विज्ञापन की तैयारी
UPSSSC Recruitment उत्तर प्रदेश के 330 सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 2107 रिक्त पदों पर भर्ती होगी, जिसके लिए उच्च शिक्षा निद ...और पढ़ें

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज।
HighLights
उच्च शिक्षा निदेशालय ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के पोर्टल पर भेजा अधियाचन
प्राचार्य के 111 पदों की रिक्तियों का विवरण पहले ही भेजा जा चुका है, अब भर्ती की तैयारी
राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। UPSSSC Recruitment प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) 330 महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त 2107 पदों पर उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग भर्ती कराएगा। इन रिक्त पदों का विवरण (अधियाचन) उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. बीएल शर्मा ने शिक्षा सेवा चयन आयोग ई-अधियाचन पोर्टल पर शुक्रवार को भेज दिया।
आयोग भर्ती विज्ञापन जारी करेगा
आयोग रिक्तियों के विवरणों का परीक्षण करने के बाद भर्ती विज्ञापन जारी करेगा। इसके पूर्व प्राचार्य के रिक्त 111 पदों का अधियाचन उच्च शिक्षा निदेशालय पहले ही ऑनलाइन भेज चुका है। उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड से मिली शिक्षक भर्तियों का बैकलाग खत्म करने में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग तेजी से जुटा है।
रिक्त पदों की बढ़ी संख्या
आयोग लंबित शिक्षक भर्तियां मध्य अगस्त तक खत्म कर नई शिक्षक भर्ती की ओर बढ़ने की तैयारी में है। इसे देखते हुए संबंधित कुछ विभागों ने शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों के रिक्त पदों का विवरण जुटा लिया है। उच्च शिक्षा निदेशक ने एडेड महाविद्यालयों से भेजी गई रिक्तियों का परीक्षण कराया तो पता चला कि बड़ी संख्या में रिक्त पद महाविद्यालयों ने छिपा लिए गए हैं। ऐसे में उन्होंने पदों का विषयवार एवं श्रेणीवार मिलानकर परीक्षण करते हुए रिक्तियां फिर से भेजने के निर्देश दिए। इसके बाद रिक्त पदों की संख्या और बढ़ गई।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक से अनुमति मांगी गई
UPSSSC Recruitment उच्च शिक्षा निदेशक ने बताया कि प्राचार्य के रिक्त पदों का अधियाचन पूर्व में ही भेजा जा चुका है। इसके अलावा एडेड माध्यमिक विद्यालयों में 23,800 से ज्यादा रिक्त पदों का विवरण शिक्षा निदेशालय को मिल चुका है। पदों का ऑनलाइन अधियाचन आयोग के पोर्टल भेजने के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशक से अनुमति मांगी गई है।