Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ‘एक आंख से देखना’ मुहावरे का अर्थ ‘अंधाधुंध करना’...को उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग ने सही माना, अभ्यर्थियों को आपत्ति

    By Awadhesh Pandey Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Thu, 09 Jul 2026 08:52 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा जारी यूपीटीईटी 2026 की अनंतिम उत्तर कुंजी पर अभ्यर्थियों ने आपत्ति जताई है। अभ्यर्थियों ने 'एक आंख से देखना' ...और पढ़ें

    यूपीटीईटी 2026 की जारी उत्तर कुंजी के प्रश्न के उत्तर पर अभ्यर्थियों ने आपत्ति जताई है।

    यूपीटीईटी 2026 की जारी उत्तर कुंजी के प्रश्न के उत्तर पर अभ्यर्थियों ने आपत्ति जताई है।

    HighLights

    1. ‘समान व्यवहार करना’ को सही बता अभ्यर्थियो ने UPTET की अनंतिम उत्तरकुंजी पर जताई आपत्ति

    2. शिक्षा सेवा चयन आयोग ने अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आपत्ति करने के लिए 14 जुलाई तक दिया समय

    राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2026 की उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आठ जुलाई को वेबसाइट पर जारी की गई अनंतिम उत्तर कुंजी के कई उत्तरों पर अभ्यर्थियों ने आनलाइन आपत्तियां दर्ज करानी शुरू कर दी हैं। यह परीक्षा दो, तीन और चार जुलाई को आयोजित की गई थी।

    टीईटी में पूछा गया था प्रश्न  

    तीन जुलाई को प्रथम वाली में उच्च प्राथमिक स्तर की टीईटी के हिंदी के एक प्रश्न में ‘एक आंख से देखना’ मुहावरे का अर्थ पूछा गया था, जिसका सही विकल्प आयोग ने जारी की गई उत्तरकुंजी में अंधाधुंध करना (विकल्प- बी) बताया है, जबकि अभ्यर्थियों ने ‘समान व्यवहार करना’ (विकल्प- सी) को सही बताकर आपत्ति दर्ज कराई है।

    अभ्यर्थियों ने आपत्ति जताई  

    आयोग की ओर से जारी की गई अनंतिम उत्तरकुंजी पर अभ्यर्थियों ने आपत्ति जताने के साथ हैरानी भी जताई है। कहा है कि प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर की टीईटी के विभिन्न पालियों में पूछे गए कई प्रश्नों के उत्तर गलत जारी किए गए हैं। हालांकि, आयोग ने उत्तरकुंजी जारी कर उसमें किसी तरह की विसंगति प्रतीत होने पर अभ्यर्थियों से साक्ष्य के साथ ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया है।

    14 जुलाई तक दर्ज कराई जा सकेंगी आपत्तियां 

    यह आपत्तियां 14 जुलाई तक दर्ज कराई जा सकेंगी। अभ्यर्थियों के अनुसार तीन जुलाई को प्राथमिक स्तर के लिए द्वितीय पाली में संस्कृत विषय के एक प्रश्न निम्नलिखित में से ऊष्ण-वर्ण कौन-सा है? चार विकल्पों में से ‘न’ वाले (विकल्प-बी) को सही बताया है, जबकि अभ्यर्थियो ने ‘ष’ वाले विकल्प-ए) को सही बताते हुए आपत्ति दर्ज कराई है। इसके समर्थन में व्याकरण का सूत्र प्रस्तुत किया गया है। इसी तरह उच्च प्राथमिक के तीन जुलाई के प्रश्नपत्र में प्रश्न संख्या 146 तथा प्राथमिक स्तर के हिंदी के प्रश्नपत्र में तत्सम-तद्भव संबंधी आयोग के प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति दर्ज की गई है।

    खबरें और भी