UPTET 2026 : प्राथमिक टीईटी में 5 व उच्च प्राथमिक में 4 विषयों से पूछे जाएंगे प्रश्न, अभ्यर्थियों को तैयारी में मिलेगी मदद
UPTET 2026 Exam उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने TET के लिए प्रश्नपत्रों के विषयवस्तु, प्रश्नों की संख्या और अंकों की जानकारी दी है। प्राथमिक स्तर ...और पढ़ें

UPTET 2026 यूपीईएसएससी ने टीईटी का पैटर्न और विषय विवरण जारी कर दिया है।
HighLights
UPESSC ने जारी किए प्रश्नपत्रों के विषयवस्तु
प्रश्नों की संख्या, उनके अंक संबंधी भी जानकारी दी है
राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। UPTET 2026 उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने वर्ष 2026 की उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) के लिए प्रश्नपत्रों के विषयवस्तु के साथ प्रश्नों की संख्या और उनके अंक के संबंध में भी जानकारी दी है। इससे अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी को सुव्यवस्थित करने में मदद मिलेगी।
क्या है विषयवस्तु
UPTET 2026 विषयवस्तु के अनुसार प्राथमिक स्तर (कक्षा एक से पांच) की टीईटी में पांच विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे, जबकि उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा छह से आठ) तक की टीईटी के लिए चार विषयों से जुड़े प्रश्न रहेंगे।
30-30 प्रश्न पूछे जाएंगे
UPTET 2026 शिक्षा सेवा चयन आयोग के अनुसार प्राथमिक स्तर की टीईटी के लिए जो प्रश्नपत्र होंगे, उनके प्रश्न बाल विकास एवं शिक्षण विधि, भाषा प्रथम (हिंदी), भाषा द्वितीय (अंग्रेजी/उर्दू/संस्कृत), गणित तथा पर्यावरणीय अध्ययन विषयवस्तु पर केंद्रित होंगे। प्रत्येक विषय से 30-30 प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल मिलाकर 150 प्रश्न होंगे और सभी अनिवार्य होंगे।
इन विषयों के भी होंगे प्रश्न
UPTET 2026 इस प्रकार अभ्यर्थियों को हर विषयवस्तु की संतुलित तैयारी करनी होगी। वहीं, उच्च प्राथमिक स्तर की टीईटी के प्रश्नपत्र में सभी के लिए भाषा प्रथम (हिंदी) और भाषा द्वितीय (अंग्रेजी/उर्दू/संस्कृत) से 30-30 प्रश्न होंगे।
खबरें और भी
इनमें से कोई एक चुनने का विकल्प
इसके अलावा गणित एवं विज्ञान, सामाजिक अध्ययन या सामाजिक विज्ञान तथा अन्य किसी शिक्षक के लिए गणित/विज्ञान अथवा सामाजिक विज्ञान में से कोई एक चुनने का विकल्प रहेगा और सभी में 60-60 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक-एक अंक के होंगे। आयोग के अनुसार, दोनों स्तरों की टीईटी ढाई-ढाई घंटे की होंगी। इसके लिए 27 मार्च से आनलाइन लिए जाएंगे, जबकि परीक्षा दो, तीन एवं चार जुलाई को प्रस्तावित है।